ईडी के समन के खिलाफ फिर से सुप्रीम कोर्ट पहुंचे कार्ती चिदंबरम

नई दिल्ली। प्रवर्तन निदेशालय के फैसले के खिलाफ पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम के बेटे कार्ती चिदंबरम ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। प्रवर्तन निदेशालय ने कार्ती चिदंबरम के खिलाफ फिर से ताजा समन जारी किया है, जिसके खिलाफ कार्ती सुप्रीम कोर्ट पहुंचे हैं। प्रवर्तन निदेशालय ने कार्ती को प्रोविजन ऑफ मनी लॉड्रिंग एक्ट के तहत कार्ती को एयरसेल मैक्सिस केस से जुड़े मामले में समन जारी किया है।

karti chidambaram

सुप्रीम कोर्ट ने मामले की सुनवाई के लिए जनवरी के पहले हफ्ते की तारीख को मुकर्रर किया है, साथ ही कोर्ट ने कार्ती को ईडी के समन के जवाब में अपनी याचिका दायर करने को कहा है। कार्ती ने ईडी के उस फैसले को भी चुनौती दी है जिसमें 23 सितंबर को ईडी ने उनकी संपत्ति को अटैच करने को कहा था। आपको बता दें कि कार्ती ने इससे पहले भी सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था, जिसमे ईडी ने उनके खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी किया था। उन्होंने कहा था कि उन्हें इस सर्किलुर की वजह से यूके जाने में दिक्कत हो रही है। बाद में कोर्ट ने कुछ पाबंदियों के साथ उन्हें विदेश जाने की अनुमति दे दी थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+