करतारपुर आने के पाकिस्तान ने भेजा न्योता, श्री श्री रविशंकर ने किया इनकार

नई दिल्ली। गुरुनानक देव की 550वीं जयंती मनाने के पाकिस्तान के करतारपुर साहिब में तैयारियां पूरी कर ली गई है। 9 नवंबर को भारत से पहले जत्था करतारपुर साहिब जाएगा। पाकिस्तान की ओर से करतारपुर साहिब के उद्घाटन समारोह में भारत की कई हस्तियों को न्योता भेजा गया है। आर्ट ऑफ लिविंग के संस्थापक श्री श्री रविशंकर को भी पाकिस्तान की ओर से न्योता भेजा गया है। लेकिन श्री श्री ने पाकिस्तान के न्योते को ठुकरा दिया है और उन्होंने पाकिस्तान जाने से इनकार कर दिया है। बता दें कि 9 नवंबर से करतारपुर साहिब दर्शन के लिए खुल जाएगा।

sri sri

इससे पहले पाकिस्तान की ओर से पंजाब के पूर्व मंत्री और कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू को भी पाकिस्तान की ओर से करतारपुर साहिब के उद्घाटन समारोह में हिस्सा लेने के लिए न्योता भेजा गया था। बता दें कि पाकिस्तान के पीएम इमरान खान ने नवजोत सिंह सिद्धू को करतारपुर कॉरिडोर के उद्घाटन में शामिल होने के निमंत्रण भेजा था। जिसके बाद सिद्धू ने केंद्र सरकार को पत्र लिखकर पाकिस्तान जाने की मंजूरी मांगी थी। जिसके बाद सिद्धू को करतारपुर साहिब जाने की अनुमति दे दी गई है।

Recommended Video

      Kartarpur Corridor innaugration ceremony में शामिल होंगे Sunny Deol | वनइंडिया हिंदी

      उल्लेखनीय है कि पाकिस्तान ने मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व पीएम मनमोहन सिंह को न्योता भेजा था, जिसे उन्होंने ठुकरा दिया था। इसके बाद पाक ने सिद्धू को न्योता भेजा। कार्यक्रम में शामिल होने को सिद्धू कितने बेताब हैं, यह इस बात से जाहिर होता है कि उन्होंने विदेश मंत्रालय को मंजूरी के लिए तीन बार चिट्ठी लिखी थी।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+