Weather: तेज बारिश के करण बेंगलुरु में सड़क धंसी, आज भी बरसेंगे कर्नाटक में बादल
बेंगलुरु। कर्नाटक के तो कई जिलों में कल शाम से शुरू हुई बारिश का सिलसिला आज सुबह तक चलता रहा, राजधानी बेंगलुरु में तेज बारिश ने जीवन अस्तव्यस्त कर दिया है। बीती रात बेंगलुरु में हुई तेज बारिश के करण कग्गेरे के पास सड़क धंस गई, बता दें कि बेंगलुरु में पिछले कुछ दिनों से हो रही बेमौसम की बारिश ने आम लोगों की परेशानी को बढ़ा दिया है।
बारिश के कारण कई जगह पेड़ गिर गए। सड़कों पर पानी भर गया। वहीं, किसान भी इस बेमौसम की बारिश से काफी परेशान हैं। हालांकि, गर्मी की मार झेल रहे लोगों को इस बारिश से कुछ राहत जरूर मिली है।
यहां आज भी बारिश हो सकती है
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान यहां आज भी बारिश हो सकती है, इसलिए लोगों को अलर्ट रहने के लिए कहा गया है। मौसम विभाग ने इस साल मानसून के बारे में जानकारी देते हुए कहा है कि इस साल देश में सामान्य मानसून रहेगा। पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के सचीव माधवन राजीवन ने बताया कि मॉडल एरर को ध्यान में रखते हुए दीर्घ अवधि मानसून में 5 फीसदी की कमी या 5 फीसदी की बढ़त हो सकती है, पूर्वानुमान के मुताबिक 2020 के दौरान मानसून सामान्य रहेगा और इसके 100 फीसदी औसत के रहने का अनुमान है।
Bengaluru: Road cave-in near Kaggere after heavy rain last night#Karnataka pic.twitter.com/ApXF6kYWZ5
— ANI (@ANI) April 24, 2020
यह पढ़ें: Ramadan 2020: आज से 'रमजान' के पाक महीने की शुरुआत, जानिए 'रोजा' का सही मतलब और नियम