Karnataka TV poll: विधानसभा चुनाव में भाजपा जीत रही अधिक सीटें, जानें क्‍या जेडीएस बनेगी किंगमेकर

कर्नाट‍क विधानसभा चुनाव 2023 से पहले कर्नाटक टीवी ने प्री इलेक्‍शन पोल के परिणाम जारी किए हैं। जिसमें भााजपा सबसे अधिक सीटें जीतती हुई नजर आ रही है।

Karnataka

कर्नाटक विधानसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा चुनाव आयोग जल्‍द ही कर सकती है। चुनाव से पहले सभी राजनीतिक दल अपने जिताऊ उम्‍मीदवार को मैदान में उतार कर अधिक सीटों पर कब्जा जमाकर सत्‍ता हथियाना चाहते हैं। बीजेपी, कांग्रेस और जेडीयू के बीच इस बार त्रिकोणीय मुकाबला होगा। कांग्रेस और जेडीएस जहां अपनी जीत को लेकर दावे कर रही है वहीं भाजपा भी चुनाव में बहुमत की सरकार बनाने का दावा कर रही है।

Karnataka election

राजनीतिक दल अभी से ही सभी पार्टियां जोर शोर से प्रचार कर रही हैं। इस बीच कई प्लेटफॉर्म प्री-इलेक्शन पोल करा रहे हैं और अलग-अलग नतीजे बता रहे हैं। वहीं अब सर्वेक्षण करने वाले कर्नाटक टीवी ने भी प्री-इलेक्शन के परिणाम जारी किए हैं। प्री-इलेक्शन पोल में जानें कर्नाटक में किस पार्टी की सरकार बनती नजर आ रही है।

कर्नाटक टीवी द्वारा किए गए चुनाव पूर्व सर्वेक्षण में हालांकि सबसे अधिक सीटों पर बीजेपी जीतती नजर आ रही है लेकिन किसी भी पार्टी को स्पष्ट बहुमत नहीं मिला है। , सेक्युलर जनता दल को लेकर इस पोल में दावा किया गया है कि इस बार वही किंगमेकर होगा। जिससे साफ जाहिर होता है कि राज्य में जेडीएस पार्टी का समर्थन अभी भी है और कर्नाटक के पूर्व सीएम कुमारस्वामी की पंचरत्न रथ यात्रा व्यर्थ नहीं जाएगी।

विधानसभा चुनाव पर कर्नाटक टीवी ओपिनियन पोल में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को 107 सीटें मिलेंगी।वहीं कांग्रेस को 75 सीटों से संतोष करना होगा और जनता दल (JDS)को 36 सीटें मिलने का दावा किया गया है। जबकि अन्य 6 सीटों पर निर्वाचित होंगे। ये 6 लोग आप, केआरएस, जनार्दन रेड्डी पार्टी सहित कोई भी पार्टी हो सकते हैं।

हालांकि चर्चा है कि बीजेपी और कांग्रेस जो पुरानी पार्टियां हैं उनके पास संसाधन अधिक हैं ऐसे में जेडीएस इस चुनाव में 25 सीटों के पार नहीं जाएगी लेकिन कर्नाटक टीवी ने कहा कि जेडीएस को 36 सीटें मिलेंगी। अगर नतीजा ऐसा ही रहा तो राष्ट्रीय दलों को फिर से क्षेत्रीय दल की मदद लेनी पड़ेगी।

बता दें कर्नाटक की 224 विधानसभा क्षेत्रों वाली विधानसभा में बहुमत पाने और सत्ता में आने के लिए कम से कम 113 सीटों की जरूरत होती है।
भाजपा ने दावा किया है कि कर्नाटक विधानसभा चुनाव में स्पष्ट बहुमत हासिल कर 130 से 140 सीटें जीतकर सत्ता में आएंगे। बीजेपी ने कहा कि कर्नाटक में बीजेपी को सत्ता में आने से कोई नहीं रोक सकता।

कर्नाटक टीवी चुनाव पूर्व क्षेत्रवार गणना पर डाले नजर

कित्तूर कर्नाटक क्षेत्र: भाजपा 30 कांग्रेस ​​19 अन्‍य 1, जेडीएस इस क्षेत्र में एक भी सीट नहीं जीत पाएगी
कल्याण कर्नाटक क्षेत्र: भाजपा 14 कांग्रेस, ​​​​22 जेडीएस, 4 अन्य, 1
तटीय कर्नाटक क्षेत्र: भाजपा 15, कांग्रेस ​​4,
मध्य कर्नाटक: भाजपा 14 कांग्रेस, ​​5 जेडीएस, 5 अन्य 1
बेंगलुरू : भाजपा 16, कांग्रेसस 9 जेडीएस: अन्य: 1
ओल्‍ड मैसूर: बीजेपी 18, कांग्रेस 16, जेडीएस 25, अन्य 2

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+