KARNATAKA SSLC-1 Result 2025: कर्नाटक 10वीं बोर्ड का रिजल्ट जारी, प्रोविजनल मार्कशीट ऐसे करें डाउनलोड
KARNATAKA SSLC-1 Result 2025: कर्नाटक स्कूल एग्जामिनेशन और असेसमेंट बोर्ड (KSEAB) ने शुक्रवार(2 मई) 2025 को सेकेंडरी स्कूल लीविंग सर्टिफिकेट (SSLC-1) परीक्षा के परिणाम घोषित कर दिए हैं। कर्नाटक के स्कूल शिक्षा और साक्षरता मंत्री मधु बंगारप्पा ने इसकी जानकारी दी है।

62.34% बच्चे हुए पास
इस वर्ष का कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 62.34% रहा, जो पिछले वर्ष के 53% से कहीं अधिक है। इसमें फ्रेशर्स, रिपीटर्स और प्राइवेट उम्मीदवार शामिल हैं। अकेले फ्रेशर्स का पास प्रतिशत 66.14% रहा।
यहां पर चेक करें रिजल्ट
वहीं SSLC-1 परीक्षा में शामिल हुए परीक्षार्थी निम्नलिखित आधिकारिक वेबसाइट्स पर अपना परिणाम देख सकते हैं।
- https://karresults.nic.in
- https://kseab.karnataka.gov.in/english
ये भी पढ़ें Career Options: नहीं कर पाए CUET-UG पास? चिंता की नहीं है बात, मौजूद हैं और भी कई करियर ऑप्शन, यहां करें चेक
परिणाम देखने के लिए आवश्यक जानकारी
- रोल नंबर (Roll Number)
- जन्म तिथि (Date Of Birth)
कर्नाटक SSLC 10वीं परिणाम 2025 कैसे चेक करें
1. https://karresults.nic.in पर जाएं
2. Karnataka SSLC Result 2025 लिंक पर क्लिक करें
3. रोल नंबर और जन्म तिथि दर्ज करें
4. स्क्रीन पर परिणाम देखें
5. भविष्य के लिए परिणाम डाउनलोड व प्रिंट करें
आज ही प्रोविजनल मार्कशीट डाउनलोड कर सकेंगे छात्र
शुक्रवार दोपहर 1 बजे के बाद KSEAB वेबसाइट पर स्कूल लॉगिन के माध्यम से उपलब्ध होंगे।
सभी स्कूल इन्हें डाउनलोड और प्रिंट कर सकेंगे।
परिणाम आज ही स्कूलों में भी आधिकारिक रूप से घोषित किए जाएंगे।
SSLC-1 परीक्षा विवरण
परीक्षा तिथि: 21 मार्च से 4 अप्रैल 2025
परीक्षा केंद्र: 2,818
कुल छात्र: लगभग 8.96 लाख
लड़के: 4,61,563
लड़कियां: 4,34,884
ये भी पढ़ें Job In UP: उत्तर प्रदेश में जल्द होगी लैब टेक्नीशियन और असिटेंट पदों पर भर्ती, सामने आई यह बड़ी वजह












Click it and Unblock the Notifications