इंदिरा कैंटीन से 20 लाख रुपए के चम्मच और प्लेट की चोरी का खुलासा

कैंटीन संचालकों ने बृहत बेंगलुरु महानगर पालिका (बीबीएमपी) को लिख कर कहा था कि या तो सुरक्षा प्रदान करें या फिर जनता से अनुरोध करें कि प्लेटें और चम्मच गायब ना करें।

नई दिल्ली। बेंगलुरु में चल रही इंदिरा कैंटीन में बड़ी चोरी का मामला सामने आया है। इंदिरा कैंटीन चलाने वाले कॉन्ट्रैक्टर्स का कहना है कि पिछले साल अगस्त से लेकर अब तक कैंटीन से लगभग 20 लाख रुपये कीमत के चम्मच और प्लेट गायब हुए हैं। कॉन्ट्रैक्टर्स के मुताबिक 1.2 लाख चम्मच और 10,000 प्लेटों के गायब होने की सूचना है। चम्मच गायब होने की वजह से कैंटीन संचालकों ने चम्मच देना ही बंद कर दिया है।

 बेंगलुरु महानगर पालिका ने ये कहा

बेंगलुरु महानगर पालिका ने ये कहा

कैंटीन संचालकों ने बृहत बेंगलुरु महानगर पालिका (बीबीएमपी) को लिख कर कहा था कि या तो सुरक्षा प्रदान करें या फिर जनता से अनुरोध करें कि प्लेटें और चम्मच गायब ना करें। हालांकि, बीबीएमपी ने यह कहते हुए इस मामले में हस्तक्षेप करने के इनकार कर दिया कि पहले ही सिक्यॉरिटी गार्ड्स की तैनाती और सीसीटीवी लगाने का काम हो चुका है। कैंटीन चलाने वाली एक संस्था शेफटॉक के मैनेजिंग डायरेक्टर गोविंद बाबू पुजारी ने कहा, 'हमने 80,000 से ज्यादा चम्मच खोए हैं। जब कैंटीन खुली थी तो बीबीएमपी ने हमें 400 चम्मच हर कैंटीन के लिए दिए थे लेकिन शुरुआती 15 दिनों में ही आधे चम्मच गायब हो गए।

'स्टाफ से बहसबाजी शुरू कर दी'

'स्टाफ से बहसबाजी शुरू कर दी'

गोविंद बाबू पुजारी ने बताया, 'हम ग्राहकों पर शक नहीं कर सकते क्योंकि उन्हें बुरा लग सकता है। ऐसे में हमने गार्ड्स को थोड़ा और सतर्क रहने को कहा है। गार्ड ने एक ग्राहक को अपनी जेब में चम्मच रखते भी देखा, जब इस पर आपत्ति दर्ज कराई तो बाकी लोग भी उसी के साथ आ गए और स्टाफ से बहसबाजी शुरू कर दी। हम इसके लिए पुलिस में शिकायत भी नहीं दर्ज करवा सकते।'

कांग्रेस सरकार ने की शुरूआत

कांग्रेस सरकार ने की शुरूआत

आपको बता दें कि कर्नाटक में सत्ताधारी कांग्रेस पार्टी की सरकार ने राजधानी बेंगलुरु में इंदिरा कैंटीन की शुरुआत की थी। यह कैंटीन हर रोज़ 2 लाख से अधिक लोगों को सस्ता खाना मुहैया कराती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+