कर्नाटक: विधानसभा स्पीकर ने पूर्व कांग्रेस विधायक उमेश जाधव का इस्तीफा स्वीकारा

बेंगलुरू। कर्नाटक विधानसभा के स्पीकर केआर रमेश कुमार ने पूर्व कांग्रेस विधायक डॉ उमेश जाधव का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। जाधव ने कांग्रेस पार्टी छोड़ने के बाद विधानसभा की सदस्यता से भी इस्तीफा दे दिया था। चार मार्च को उन्होंने अपना इस्‍तीफा विधासभा स्‍पीकर रमेश कुमार को सौंपा दिया था। जिसके स्वीकार किए जाने की जानकारी आज (एक अप्रैल) को दी गई है।

Karnataka Legislative Assembly Speaker KR Ramesh Kumar accept former Congress MLA Dr Umesh Jadhav resignation

उमेश जाधव गुलबर्गा जिले की चिंचोली सीट से कांग्रेस के टिकट पर विधायक चुने गए थे। जाधव ने पार्टी छोड़ने के बाद विधायकी से इस्तीफा दे दिया था। उमेश जाधव ने काफी समय से कांग्रेस से बागी रुख अपनाया हुआ था। उमेश जाधव के भाजपा नताओं के संपर्क में होने की बात कही जा रही है। उमेश जाधव के अलावा कांग्रेस विधायक रमेश जरकीहोली और नागेंद्र भी कांग्रेस से बगावती तेवर अपनाए हुए हैं। तीनों पार्टी व्हिप का उल्लंघन करने के मामले में कर्नाटक विधानसभा की सदस्यता से अयोग्यता का सामना भी कर रहे हैं।

जाधव के इस्तीफे पर कर्नाटक कांग्रेस प्रदेश कमेटी के अध्यक्ष दिनेश गुंडू राव ने कहा था कि जाधव को इस्तीफा देना ही था क्योंकि वो खुद को भाजपा के हाथों बेच चुके हैं। उन्होंने स्वार्थ के लिए कांग्रेस को छोड़ा, उन्हें एक विश्वासघाती कहा जाएगा। राव का कहना है कि उनके जाने से कांग्रेस को कोई फर्क नहीं पड़ रहा है।

कर्नाटक में बीते कुछ समय से सत्तारूढ़ कांग्रेस और जेडीएस भाजपा पर अपने विधायको को लालच देकर या डरा धमकाकर तोड़ने के आरोप लगा रही है। कई बार ये मामला संसद में भी उठ चुका है। भाजपा नेता बीएस येदुरप्पा पर लगातार ऐसे आरोप लगे हैं। कांग्रेस और जेडीएस का कहना है कि भाजपा नेता लालच देकर उनके विधायक तोड़ रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+