Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

अश्लील वीडियो केस में पूर्व PM देवगौड़ा के पोते की बढ़ी मुश्किलें, प्रज्वल रेवन्ना के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी

Prajwal Revanna Lookout Notice: कर्नाटक के हासन लोकसभा सीट से जेडीएस उम्मीदवार और पूर्व पीएम एचडी देवगौड़ा के पोते प्रज्वल रेवन्ना की 'अश्लील वीडियो' मामले में मुश्किलें बढ़ती जा रही है। कर्नाटक सरकार ने सेक्स टेप मामले में प्रज्वल रेवन्ना के खिलाफ ग्लोबल लुकआउट नोटिस जारी किया है, जिसके बाद रेवन्ना पर गिरफ्तारी की तलवार लटक रही है।

कर्नाटक एसआईटी ने यौन उत्पीड़न के आरोपी फरार सांसद प्रज्वल रेवन्ना के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर जारी किया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अश्लील वीडियो के वायरल होने के बाद प्रज्वल भारत छोड़कर जर्मनी भाग चुका है।

Prajwal Revanna Lookout notice

माना जा रहा है कि पूर्व प्रधान मंत्री एचडी देवेगौड़ा के पोते रेवन्ना जर्मनी में हैं, उन्हें एयरपोर्ट, पार्ट या बोर्डर चैकपोस्ट सहित भारत में किसी भी आव्रजन बिंदु (immigration point) पर आगमन पर हिरासत का सामना करना पड़ेगा।

द हिंदू की रिपोर्ट के अनुसार पूरे भारत में सभी आव्रजन बिंदुओं पर जारी लुकआउट सर्कुलर यह सुनिश्चित करता है कि प्रज्वल रेवन्ना को किसी भी हवाई अड्डे, बंदरगाह या सीमा चेकपोस्ट पर रिपोर्ट करने पर हिरासत में लिया जाएगा।

मालूम हो कि कर्नाटक सरकार ने प्रज्वल रेवन्ना के खिलाफ आरोपों की जांच के लिए 28 अप्रैल को आपराधिक जांच विभाग (सीआईडी) के तहत एक एसआईटी का गठन किया। कई महिलाओं की शिकायतों के बाद उसी दिन उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई।

रिपोर्टों से पता चलता है कि लोकसभा एनडीए उम्मीदवार रेवन्ना ने गिरफ्तारी को भांपते हुए 27 अप्रैल को देश छोड़ दिया था। ऐसा कहा जाता है कि वह अपने राजनयिक पासपोर्ट पर विदेश यात्रा कर रहा है।

रेवन्ना पर आईपीसी की धारा 354ए, 354डी, 506 और 509 के तहत यौन उत्पीड़न, धमकी और एक महिला की गरिमा को ठेस पहुंचाने का आरोप है। आरोपों में रेवन्ना और उसके पिता एचडी रेवन्ना द्वारा यौन उत्पीड़न शामिल है, जैसा कि एक पीड़िता (पूर्व घेरलू सहायिक) ने दावा किया है।

इससे पहले मंगलवार को कर्नाटक में भाजपा के गठबंधन सहयोगी जेडीय ने हासन सांसद के वीडियो सेर्कुलेट होने के कारण पार्टी की प्रतिष्ठा को काफी नुकसान होने का हवाला देते हुए प्रज्वल रेवन्ना को निलंबित कर दिया है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+