Karnataka : दिग्गज नेता आरवी देशपांडे बने 'प्रोटेम स्पीकर', जानिए क्या होता है ProTem Speaker?

ProTem Speaker: प्रोटेम स्पीकर अस्थायी तौर पर काम करता है। आपको बता दें कि कर्नाटक में कांग्रेस ने 135 सीट जीतकर इतिहास रचा है।

RV Deshpande

RV Deshpande becomes pro-tem Speaker: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता आरवी देशपांडे प्रोटेम स्पीकर बनाए गए हैं।सोमवार को कर्नाटक के राज्यपाल थावरचंद गहलोत ने उन्हें पद और गोपनियता की शपथ दिलाई। मालूम हो कि आरवी देशपांडे राज्य के सबसे वरिष्ठ कांग्रेस नेता हैं। उनके नाम पर राज्य में सबसे अधिक विधानसभा चुनाव जीतने का रिकार्ड है। हालांकि आरवी देशपांडे पहले कांग्रेसी नहीं थे वो 1999 में जनता परिवार से नाता तोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए थे।

प्रोटेम स्पीकर क्या होता है?

आपको बता दें कि प्रोटेम का मतलब होता है -' थोड़े टाइम के लिए'। प्रोटेम स्पीकर कुछ समय के लिए राज्यसभा और विधानसभा में काम करता है और यह अस्थायी होता है। इनकी नियुक्ति गवर्नर करता है। ये तब तक काम करता है जब तक विधानसभा अध्यक्ष नहीं चुन लिया जाता है, ये नवनिर्वाचित मंत्रियों को शपथ दिलाता है, इनके काम निम्नलिखित हैं।

  • सदन की कार्यवाही को सुचारू रूप से चलाना।
  • स्थायी स्पीकर चुने जाने तक उसका काम करना।
  • फ्लोर टेस्ट भी करा सकता है।
  • विधानसभा अध्यक्ष का चुनाव करना।
  • नए सदस्यों को शपथ दिलाना।

आपको बता दें कि इस साल कर्नाटक विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने बंपर सीट दर्ज करके इतिहास रचा है। पार्टी ने 135 सीटें जीतकर अपने दम पर सरकार बनाई है। आज से विधानसभा सत्र शुरू हो रहा है। इसमें सबसे पहले नवनिर्वाचित विधायकों को शपथ दिलाई जाएगी और उसके बाद विधानसभा अध्यक्ष का चुनाव होगा।

'मैं किसी भी रेस में शामिल नहीं हूं'

जब सीएम पद की रेस की बात हो रही थी तो आरवी देशपांडे से पूछा गया था कि 'आप सीएम क्यों नहीं बन रहे, जबकि आप पार्टी के सबसे वरिष्ठ नेता हैं, तो उन्होंने कहा था कि 'उससे क्या होता है, मैं किसी भी रेस में शामिल नहीं हूं, मेरा काम सिर्फ पार्टी की सेवा करना है और वो मैं कर रहा हूं।'

आपको बता दें कि ऐतिहासिक जीत के बाद लंबी माथपाच्ची के बाद सीएम की कुर्सी सिद्दरमैया के खाते में आई और डीके को डिप्टी सीएम का पद स्वीकार करना पड़ा। सीएम की शपथ लेने के बाद सिद्दरमैया ने वादा किया था कि 'कांग्रेस पार्टी अपने सभी उन वादों को पूरा करेगी, जो उन्होंने जनता से वादा किया था।' तो वहीं रविवार को कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए डीके शिवकुमार ने कहा कि 'वो मैं 135 सीटों की जीत से भी खुश नहीं हैं, हमें आम चुनाव जीतने के लिए ऐसे ही और कड़ी मेहनत करनी होगी।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+