कर्नाटक: 8 बागी विधायकों ने स्पीड पोस्ट से भेजा स्पीकर को इस्तीफा

बेंगलुरु। कर्नाटक में सियासी संकट गहराता जा रहा है, विधायकों के इस्तीफे के बाद राज्य की कुमारस्वामी सरकार पर खतरे के बादल मंडरा रहे हैं। वहीं, मंगलवार को विधायकों के इस्तीफे पर विधानसभा स्पीकर केआर रमेश ने गवर्नर को पत्र लिखते हुए कहा था कि बागी विधायकों में से किसी ने भी उनसे मुलाकात नहीं की है। उन्होंने ये भी कहा था कि 13 में से 8 विधायकों के इस्तीफे कानून के मुताबिक नहीं दिए गए हैं। इसके बाद अब 8 बागी विधायकों ने स्पीड पोस्ट के जरिए अपना इस्तीफा भेजा है।

karnataka rebel MLAs have sent their resignations again via speed post

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इन 8 विधायकों ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए विधानसभा स्पीकर से बातचीत भी की है। इसके पहले, मंगलवार को विधानसभा स्पीकर ने कहा कि था कि 14 बागी विधायकों में से 8 के इस्तीफे कानून के मुताबिक नहीं है। उन्होंने विधायकों को अपने सामने बात रखने के लिए वक्त दिया था। स्पीकर ने कहा था कि वे संवैधानिक नियमों का पालन करेंगे।

कर्नाटक में राजनीतिक घटनाक्रम तेजी से बदल रहा है। जेडीएस-कांग्रेस के बागी विधायकों के इस्तीफा देने के बाद बीजेपी ने कुमारस्वामी सरकार पर इस्तीफे का दबाव बनाना शुरू कर दिया है। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बीएस येदुरप्पा आज विधानसभा के बाहर पार्टी के नेताओं के साथ धरने पर बैठे थे। येदुरप्पा ने बुधवार को राज्यपाल से मुलाकात की और उनसे स्पीकर को तत्काल कार्रवाई करने का निर्देश देने की मांग की।

बीएस येदुरप्पा ने कहा कि सीएम कुमारस्वामी को अपने पद पर बने रहने का कोई अधिकार नहीं है। उन्होंने कहा कि ये कोई राजनीतिक संकट नहीं है। जब उनके पास बहुमत ही नहीं है तो उन्हें सरकार चलाने का भी हक नहीं है। येदुरप्पा ने कहा कि डीके शिवकुमार मुंबई जाकर बैठे हैं, इसका क्या मतलब है और हॉर्स ट्रेडिंग क्या? कांग्रेस-जेडीएस पिछले 6 महीने से खुश नहीं हैं तो हम कैसे इसके लिए जिम्मेदार हो गए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+