Karnataka polls: बीजेपी MLC और सीनियर नेता Ayanur Manjunath JDS में हुए शामिल, शिवमोग्गा से लड़ेगे चुनाव
Karnataka polls: बीजेपी MLC और सीनियर नेता Ayanur Manjunath JDS में हुए शामिल, शिवमोग्गा से लड़ेगे चुनाव

कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023 के मतदान की तारीख को अब महज 22 दिन बाकी बचे हैं। वहीं सत्ताधारी भाजपा से बगावती नेताओं का दूसरी पार्टी में पलायन थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। बुधवार को एमएलसी आयनुर मंजूनाथ ने भाजपा से टिकट ना मिलने से नाराज होकर भाजपा छोड़कर जेडीएस ज्वॉइन कर ली। उन्होंने आरोप लगाया कि उन्होंने टिकट मांग की थी लेकिन उन्हें टिकट नहीं दिया गया।
बीजेपी से बगावत करने के बाद अयानूर मंजूनाथ बुधवार को बेंगलुरु में एचडी कुमारस्वामी की मौजूदगी में जेडीएस की सदस्यता ग्रहण कर ली।
गुरुवार को करेंगे नामांकन
कुमारस्वामी ने यह भी ऐलान कर दिया कि मंजूनाथ शिवमोग्गा सिटी निर्वाचन क्षेत्र से जेडीएस पार्टी के उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ेगे। कुमारस्वामी ने कहा कि वह शिवमोग्गा से जेडीएस के उम्मीदवार होंगे। मंजूनाथ ने कहा कि वो आज एमएलसी के पद से इस्तीफा दे देंगे और गुरुवार को नामांकन दाखिल करेंगे।
ईश्वरप्पा के बेटे से हो सकता है मुकाबला
भाजपा के एक दिग्गज नेता अयानुर मंजूनाथ ने शिवमोग्गा सिटी निर्वाचन क्षेत्र से पार्टी से टिकट मांगा था, जिसका प्रतिनिधित्व वर्तमान में केएस ईश्वरप्पा कर रहे हैं। हालांकि पार्टी ने प्रत्याशी का नाम अभी जारी नहीं किया है। भाजपा की ओर से केएस ईश्वरप्पा के बेटे केई कांतेश टिकट के प्रबल दावेदार हैं। भाजपा आलाकमान के आदेश पर ईश्वरप्पा ने चुनावी राजनीति छोड़ दी है।अयानुर मंजूनाथ और ईश्वरप्पा के उममीदवारों की घोषणा के बाद दोनों के बीच ये चुनावी जंग दिलचस्प होने वाली है।
टिकट ना मिलने से नाराज होकर ज्वॉइन की जेडीएस
बता दें भाजपा एमएलसी अयानुर मंजूनाथ के लिए जेडीएस में शामिल होने की चर्चा बीते 6-7 महीनों से चल रही थी और आखिरकार अब जब उन्हें ये कन्फर्म हो गया कि उनको भाजपा टिकट नहीं देगी तो उन्होंने भाजपा छोड़ जेडीएस पार्टी में शामिल होने का फैसला किया।
10 मई को होगा मतदान
कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए मतदान 10 मई को होगा और 13 मई को चुनाव परिणाम घोषित होंगे। कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन पत्र दाखिल करने का आखिरी दिन 20 अप्रैल है।












Click it and Unblock the Notifications