कर्नाटक: IPL में 1.5 करोड़ की सट्टेबाजी, लेनदारों की प्रताड़ना...सट्टेबाज की पत्नी की मौत की दास्तां

कर्नाटक में आईपीएल सट्टेबाज की पत्नी ने लेनदारों से तंग आकर आत्महत्या कर ली। सट्टेबाज पर एक करोड़ रुपए से अधिक का कर्ज हो गया था। बताया जा रहा है कि सट्टेबाज पेशे से लघु सिंचाई विभाग में सहायक अभियंता के रूप में कार्यरत है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, व्यक्ति को क्रिकेट मैचों पर सट्टा लगाने के शौक है। 2021 से व्यक्ति इंडियन प्रीमीयर लीग के मैचों पर दांव लगा रहे था। हार के बाद भी पैसे उधार पर लेकर सट्टेबाजी बरकरार रखी। फंदे पर लटकी मिली पत्नी..

Karnataka News

कर्नाटक के चित्रदुर्ग इलाके के निवासी दर्शन बाबू होसदुर्गा को क्रिकेट मैचों में सट्टा लगाने की लत है। जिससे उनकी पत्नी रंजीता को सख्त एतराज था। करोड़ों की उधारी के चलते तंग आकर रंजीता ने सुसाइड कर लिया। 18 मार्च को रंजीता का शव घर में ही फंदे पर लटका मिला।

84 लाख का ऋण बकाया
2021 से 2023 तक आईपीएल सट्टेबाजी के दायरे में दर्शन बाबू फंस गया था। इससे दंपति की वित्तीय स्थिति पर बड़ा असर पड़ा। कथित तौर पर, उसकी किस्मत खराब होने के बाद उसने दांव लगाने के लिए 1.5 करोड़ से अधिक उधार लिया था और उसने अपना सारा पैसा खो दिया था। जबकि वह 1 करोड़ लौटाने में कामयाब रहा, पुलिस का कहना है कि उस पर अभी भी 84 लाख का ऋण बकाया है।

मृतका के पिता ने बयां किया दर्द
रंजीता ने 2020 में दर्शन से शादी की। उसके पिता वेंकटेश का दावा है कि उसे 2021 में दर्शन के सट्टेबाजी में शामिल होने की सच्चाई का एहसास हुआ। अपनी शिकायत में वेंकटेश ने कहा कि उनकी बेटी साहूकारों के लगातार उत्पीड़न से बेहद परेशान थी और इसी वजह से उसने आत्महत्या कर ली। उन्होंने 13 लोगों के नाम भी बताए हैं, जिन्होंने कथित तौर पर पैसे उधार दिए थे। उन्होंने कहा कि उनके दामाद को जल्द पैसा दिलाने का लालच देकर सट्टेबाजी में शामिल किया गया था।

अमीर बनने का शॉर्टकट 'सट्टेबाजी'
उन्होंने कहा कि वह (दर्शन) सट्टेबाजी में उतरने को तैयार नहीं था। लेकिन, संदिग्धों ने उस पर यह कहकर दबाव डाला कि यह अमीर बनने का एक आसान तरीका है। उन्होंने सुरक्षा के तौर पर कुछ ब्लैंक चेक के बदले उसकी सट्टेबाजी गतिविधियों को वित्तपोषित करने का वादा किया। पुलिस को अपनी जांच के दौरान एक सुसाइड नोट मिला, जिसमें उसने अपने साथ हुए उत्पीड़न के बारे में विस्तार से बताया। दर्शन और रंजीता का दो साल का बेटा है।

मदद बस एक कॉल दूर

पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा

iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821

सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+