कांग्रेस-JDS गठबंधन में एक और पेंच, बड़े बेटे को डिप्टी सीएम बनाना चाहते हैं देवेगौड़ा
बेंगलुरू: कर्नाटक में विधानसभा चुनावों के नतीजों के बाद सरकार बनाने के लिए समीकरण तलाशे जा रहे हैं। कांग्रेस ने जेडीएस के साथ मिलकर सरकार बनाने की तरफ कदम बढ़ाया है लेकिन अभी भी राज्यपाल द्वारा किसी दल को आमंत्रित नहीं किया गया है। कांग्रेस-जेडीएस गठबंधन ने मंगलवार को राज्यपाल से मिंलने का वक्त मांगा था लेकिन उन्होंने इंकार कर दिया था।

कांग्रेस ने जेडीएस को बिना किसी शर्त समर्थन देने का ऐलान किया और कुमारस्वामी को सीएम पद ऑफर किया था। जेडीएस ने इस ऑफर को स्वीकार तो कर लिया था लेकिन अब इसमें एक और पेंच फंस नजर आ रहा है।
कर्नाटक में जेडीएस तीसरे नंबर की पार्टी है लेकिन कांग्रेस ने खुला ऑफर देकर एक बड़ा दांव खेला है। वहीं सूत्रों के हवाले से खबर है कि एचडी देवेगौड़ा अपने बड़े बेटे रावन्ना को डिप्टी सीएम बनाना चाहते हैं। इसी कारण कांग्रेस और जेडीएस के गठबंधन को लेकर असमंजस की स्थिति भी पैदा हो गई है।
इसके पहले आज कांग्रेस विधायकों की एक बैठक सुबह बुलाई गई थी जिसमें सदन का नेता चुनने और डिप्टी सीएम के नाम को लेकर चर्चा होनी थी। सिद्धारमैया के नाम को लेकर भी पार्टी में एकमत नहीं है। उधर, बीजेपी भी सबसे बड़ी पार्टी होने के नाते सरकार बनाने के लिए अपना दावा कर रही है। बीजेपी ने आज सुबह विधायकों की एक बैठक बुलाई है जिसमें येदियुरप्पा को विधायक दल का चुना तय माना जा रहा है और इसके बाद बीजेपी राज्यपाल से मिलकर सरकार बनाने का देने की अनुमति मांगेगी।












Click it and Unblock the Notifications