कर्नाटक एमएलसी चुनाव 2021: विधान परिषद की 25 सीटों के लिए मतदान जारी
कर्नाटक एमएलसी चुनाव 2021: विधान परिषद की 25 सीटों के लिए मतदान जारी
बेंगलुरू, 10 दिसंबर: कर्नाटक विधान परिषद की 20 स्थानीय प्राधिकरण निर्वाचन क्षेत्रों की 25 सीटों के लिए मतदान जारी हैं। विधान परिषद की 25 सीटों के लिए 90 उम्मीदवार मैदान में हैं। मतदान सुबह आठ बजे से शुरू हुई है, जो शाम चार बजे के बीच होगी। चुनाव के नतीजे 14 दिसंबर को घोषित किए जाएंगे। इस चुनाव की जीत का असर 2023 के होने वाले राज्य विधानसभा चुनावों पर भी देखने को मिलेगा। मैदान में कुल 90 उम्मीदवारों में से 20 भाजपा, 20 कांग्रेस के, जद (एस) के 6 और 33 निर्दलीय और बाकी सभी छोटे दलों के हैं। उम्मीदवारों में चिकमंगलूर से केवल एक महिला है।

इस चुनाव के लिए मतदाताओं में शहरी और ग्रामीण स्थानीय निकायों के निर्वाचित सदस्य शामिल होते हैं,और विधानसभा या लोकसभा चुनावों के विपरीत, परिषद के चुनाव अधिमान्य मतों द्वारा तय किए जाते हैं। चुनाव की आवश्यकता है क्योंकि 25 मौजूदा एमएलसी 14 कांग्रेस, सात बीजेपी और चार जेडी (एस) का कार्यकाल अगले साल 5 जनवरी को समाप्त होगा। चुनाव परिणाम का असर 75 सदस्यीय उच्च सदन में सत्ता समीकरण पर पड़ेगा, जहां सत्तारूढ़ भाजपा बहुमत हासिल करना चाहती है।
भाजपा का दावा है कि वह इस चुनाव में सबसे अधिक सीटें जीतेंगे। बहुमत के लिए कम से कम 13 सीट जीतने की जरूरत है। हाल के विधानसभा उपचुनावों के दौरान मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई के गृह जिले हावेरी में हंगल सीट हारने के बाद इस चुनाव में अच्छा प्रदर्शन पार्टी के लिए मनोबल बढ़ाने वाला होगा। वहीं कांग्रेस ने भी दावा किया है कि वह भाजपा से अधिक सीट लाएगी। जबकि जद (एस) ने उन सभी छह सीटों पर जीत का भरोसा जताया है, जिन पर वह चुनाव लड़ रही है।
परिषद में बहुमत हासिल करने के उद्देश्य से राज्य के भाजपा नेता और पूर्व मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा ने खुले तौर पर उन सीटों पर भाजपा उम्मीदवारों के लिए जद (एस) का समर्थन मांगा था, जहां क्षेत्रीय पार्टी चुनाव नहीं लड़ रही है। हालांकि, सत्तारूढ़ भाजपा के साथ एक संभावित समझौते के बारे में चर्चा के बीच, जद (एस) नेता एचडी कुमारस्वामी ने हाल ही में कहा कि स्थानीय नेताओं को यह निर्णय लेने के लिए अधिकृत किया गया है कि उनकी पार्टी उन सीटों पर किसका समर्थन करे, जहां उनकी पार्टी चुनाव नहीं लड़ रही है।












Click it and Unblock the Notifications