देखें वीडियो: टेंडर पास कराने के लिए मंत्री जी की पत्नी ले रही थीं घूस
बैंगलोर। कर्नाटक की सत्ता पर काबिज कांग्रेस सरकार को अपने एक मंत्री के चलते शर्मिंदा होना पड़ा है। जी हां कर्नाटक के सामाजिक कल्याण मंत्री एच अंजानिया की पत्नी का एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमें वो रिश्वत लेते नजर आ रही हैं। वीडियो में वो एक टेंडर को पास कराने के लिए 7 लाख रुपए बतौर रिश्वत ले रही हैं। वीडियो एक चैनल के स्टिंग ऑपरेशन का है।

इस पूरे मामले में कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने वीडियो की पूरी डीटेल मांगी है। सिद्धारमैया ने कहा कि कार्रवाई करने से पहले वो पूरी जानकारी हासिल करना चाहते हैं। वहीं वीडियो सामने आने के बाद मंत्री ने कहा है कि यह सब उन्हें बदनाम करने की साजिश है।
उन्होंने कहा कि मुझे और पत्नी को रिश्वत लेने की कोई जरूरत नहीं है। वह बेकसूर है। आपको बताते चलें कि अंजानिया पर इस तरह के आरोप पहले भी लग चुके हैं। बीते जून माह में होस्टल के छात्रों के लिए बेड और तकियों की खरीद में उन पर 14 करोड़ रुपये की हेराफेरी करने का आरोप लगा था।












Click it and Unblock the Notifications