कर्नाटक में 5 रुपये प्रति लीटर महंगा होने जा रहा दूध, जानिए सच्चाई?
Karnataka Milk price hike: सोशल मीडिया पर ये न्यूज तेजी से वायरल हो रही है कि कर्नाटक की सरकार एक लीटर दूध की कीमत में एक साथ 5 रुपये की बढ़ोत्तरी करने वाली है। इस खबर के बाद लोग परेशान होकर दूध की प्राइज चेक कर रहे हैं और ये जानाना चाहते हैं कि क्या सच में राज्य सरकार कर्नाटक में प्रति लीटर दूध की कीमत में सीधे 5 रुपये का इजाफा करने की प्लानिंग कर रही है? आइए जानते हैं आखिर क्या है सच?
दरसअल, कर्नाटक सरकार 7 मार्च को विधानसभा में बजट पेश करने वाली है। जिसमें कर्नाटक के निवासियों के दैनिक खर्चों का बोझ बढ़ सकता है क्योंकि नंदिनी दूध की कीमत में 5 रुपये प्रति लीटर बढ़ोत्तरी होने वाली है। इतना ही नहीं अन्य कई जरूरत की वस्तुओं के दाम में खासा इजाफा होने की उम्मीद है।

द न्यू इंडियन एक्सप्रेस की न्यूज रिपोर्ट के अनुसार कर्नाटक में दूध की कीमतों में बढ़ोत्तरी के अलावा कॉफी के शौकीनों को भी इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा क्योंकि मार्च तक कॉफी पाउडर की कीमत 200 रुपये प्रति किलोग्राम तक बढ़ जाएगी।
बसों और नम्मा मेट्रो का किराए में बढ़ोत्तरी
इसके अलावा, बीएमटीसी बसों और नम्मा मेट्रो के टिकट दरों में वृद्धि के कारण बेंगलुरू के नागरिकों को अधिक खर्च का सामना करना पड़ेगा।
क्या बढ़ेगा पानी बिजली का शुल्क?
इतना नही नहीं कर्नाटक की कांग्रेस सरकार पानी के शुल्क में भी बढ़ोतरी पर विचार कर रही है, जबकि बिजली आपूर्ति कंपनियों ने आगामी वित्तीय वर्ष के लिए बिजली दरों में 67 पैसे की वृद्धि का प्रस्ताव दिया है। इन संचयी मूल्य वृद्धि से नागरिकों के घरेलू बजट पर काफी असर पड़ने वाला है।
क्यों दूध की बढ़ सकती है पांच रुपये कीमत?
केएमएफ के प्रबंध निदेशक बी. शिवस्वामी ने सार्वजनिक रूप से कहा है कि किसानों ने दूध की कीमत में 5 रुपये प्रति लीटर की वृद्धि की मांग की है, जिसका अंतिम निर्णय अब मुख्यमंत्री के हाथों में है और उम्मीद है कि राज्य बजट के बाद इसे लागू किया जाएगा। शिवस्वामी ने कहा, "पहले हम प्रतिदिन 85-89 लाख लीटर दूध खरीद रहे थे। यह बढ़कर 99 लाख लीटर प्रतिदिन और उससे भी अधिक हो गया है। अब हमें प्रतिदिन 79-81 लाख लीटर दूध मिल रहा है, इसलिए उपभोक्ताओं को अतिरिक्त दूध की आपूर्ति बंद हो जाएगी।" उन्होंने आश्वस्त किया कि मूल्य समायोजन के बावजूद, कर्नाटक में नंदिनी दूध की कीमत राज्य के भीतर अन्य ब्रांडों, अन्य जगहों और ऑनलाइन पेशकशों की तुलना में प्रतिस्पर्धी बनी रहेगी।












Click it and Unblock the Notifications