7.56 लाख रुपए के नकली नोट के साथ एक गिरफ्तार, बांग्लादेश से तस्‍करी का शक

बेंगलुरू। राजस्व आसूचना महानिदेशालय (डीआरआई) ने 2000 के नकली नोटों के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। यह गिरफ्तारी मुंबई के उपनगरीय इलाके से हुई है। गिरफ्तार होने वाला व्‍यक्ति कर्नाटक का है और उसके पास से 7.56 लाख मूल्य के नकली नोट बरामद हुए हैं। संदेह है कि इस जाली भारतीय मुद्रा का मुद्रण व तस्करी बांग्लादेश से हुई।

7.56 लाख रुपए के नकली नोट के साथ एक गिरफ्तार, बांग्लादेश से तस्‍करी का शक

महानिदेशालय ने एक बयान में कहा कि गुप्त सूचना पर अधिकारियों ने मुंब्रा, कनार्टक के एक व्यक्ति को मुंबई के उपनगरीय इलाक में रोका। इसके अनुसार उसके सामान की जांच में 2000 रुपये मूल्य के 349 नोट बरामद हुए। जांच में पाया गया कि 6.98 लाख रुपये मूल्य के ये नोट नकली हैं। बाद में कर्नाटक में बेंगलुरु स्थित उसके घर पर छापेमारी में 58,000 रुपये (सभी 2,000) के नकली नोट बरामद हुए। जब्त नकली नोटों का कुल अंकित मूल्य 7.56 लाख रुपये है।

बयान में कहा गया है, 'डीआरआइ की प्रारंभिक जांच में पता चला है कि गिरफ्तार शख्स ने पश्चिम बंगाल के इस्लामपुर (बांग्लादेश सीमा के पास पश्चिमी दिनाजपुर जिले) में अपने एक सहयोगी से ये नकली नोट हासिल किए थे।' आपको बता दें कि नोटबंदी के बाद से नकली नोटों के तस्‍करों पर खासा लगाम लगा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+