कर्नाटक विधान परिषद चुनाव: सभी सात उम्मीदवार निर्विरोध चुने गए
नई दिल्ली। कर्नाटक विधान परिषद की सात सीटों पर मतदान की जरूरत नहीं पड़ी और सभी कैंडिडेट निर्विरोध चुन लिए गए। कर्नाटक विधान परिषद की सात सीटों पर होने वाले द्विवार्षिक चुनाव के लिए जनता दल (सेक्युलर) के गोविंदा राजू, कांग्रेस के बीके हरिप्रसाद और नसीर अहमद, बीजेपी के एन नागराजू, प्रताप सिम्हा नायक, आर शंकर और सुनील वल्लायपुर निर्विरोध चुने गए हैं। इस चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख 18 जून थी और नाम वापस लेने की अंतिम तारीख 22 जून यानी आज है। आज सात सीटों पर सात ही उम्मीदवार बचे जिसके बाद सबको निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया।

विधान परिषद के सात सदस्यों नसीर अहमद, जयम्मा, एमसी वेणुगोपाल, एनएस बोस राजू, एचएम रेवन्ना (सभी कांग्रेस), टीए सर्वणा (जदएस) और निर्दलीय डीयू मल्लिकार्जुन का कार्यकाल 30 जून को समाप्त होने जा रहा है। ऐसे में सात सीटों पर सात ही उम्मीदवार होने से चुनाव की जरूरत नहीं पड़ी। ज्यादा उम्मीदवार होने की सूरत में 29 जून को चुनाव होता। जिन सदस्यों का कार्यकाल खत्म हो रहा है, उनमें कांग्रेस के नसीर अहमद दोबारा फिर से चुने गए हैं।
विधान परिषद सीट पर जीत हासिल करने के लिए कर्नाटक विधानसभा में 28 विधायकों के वैध मतों की आवश्यकता होती। विधानसभा में इनकी संख्या के आधार पर, भाजपा चार सीट, कांग्रेस दो सीट और जदएस एक सीट पर जीत दर्ज कर सकती थी और इसी आधार पर उन्होंने कैंडिडेट खड़े किए। जिसमें चार भाजपा को दो कांग्रेस को और एक सीट जेडीएस को मिली।
-
Asha Bhosle: कौन होगा आशा भोसले का उत्तराधिकारी? किसको मिलने वाली है अरबों की संपत्ति, दो नाम रेस में सबसे आगे -
Vrindavan: 'अब बोट वापस ले चलो', नाविक की एक गलती और छिन गईं 10 जिंदगियां, सामने आई हादसे की असली वजह -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
MI vs RCB: वानखेड़े में पसरा सन्नाटा, रोहित शर्मा लाइव मैच से बैटिंग छोड़ गए, आखिर क्या है कारण -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Bihar Next CM: इन 5 नेताओं में से ही कोई एक बनेगा बिहार का नया मुख्यमंत्री! कौन हैं ये और क्या है इनकी जाति? -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
'मैं आखिरी जिंदा मुगल हूं', मंगेशकर परिवार में जन्मीं आशा भोसले ने कब और क्यों कही थी ये बात? -
Asha Bhosle का 92 साल की उम्र में हुआ निधन, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में दिग्गज सिंगर ने ली आखिरी सांस -
Asha Bhosle: 'बेइंतहा खूबसूरत', कौन हैं जनाई भोसले? क्रिकेटर सिराज से उड़ी थीं अफेयर की खबरें












Click it and Unblock the Notifications