'हम किसी के साथ भी एलायंस करेंगे, बीजेपी के साथ नहीं', भाजपा के साथ गठबंधन पर JDS प्रदेश अध्यक्ष की दो टूक
BJP-JDS Alliance: लोकसभा चुनाव से पहले बीजेपी पार्टी समर्थित गठबंधन एनडीए का कुनबा बढ़ रहा है। ऐसे में बीजेपी के साथ जनता दल (सेक्युलर) (JDS) के भी जुड़ने की खबरें लगातार सामने आ रही है, लेकिन इस बीच अब जेडीएस में टूट होने के संकेत सामने आने लगे हैं।
कर्नाटक जेडीएस के प्रदेश अध्यक्ष सीएम इब्राहिम के बयान से इसकी साफ आशंका जाहिर हो रही है। बीजेपी के साथ गठबंधन के सवाल पर उन्होंने अपनी मंशा जाहिर करते हुए कहा कि हम किसी के साथ भी एलायंस करेंगे, लेकिन बीजेपी के साथ नहीं।

बेंगलुरु में मीडिया से बात करते हुए कर्नाटक जेडीएस अध्यक्ष सीएम इब्राहिम ने कहा कि मैं जेडीएस का प्रदेश अध्यक्ष हूं। हम तय करेंगे कि बीजेपी को छोड़कर किसके साथ गठबंधन करना है। मैं उनसे (कुमारस्वामी से) वापस आने के लिए कहूंगा।
#WATCH | Bengaluru: Karnataka JD(S) President CM Ibrahim speaks on BJP- JD(S) alliance, says, "I am the state president (of JDS)... We will decide with whom to alliance, except BJP... I will ask him (Kumaraswamy) to come back..." pic.twitter.com/KUiDSU1mHz
— ANI (@ANI) October 16, 2023
उन्होंने कहा कि हम किस के साथ भी एलायंस करेंगे सिवाए बीजेपी के। मैं बीजेपी के साथ गठबंधन नहीं करूंगा। ऐसे में विपक्षी गठबंधन 'इंडिया' और एनडीए है। ऐसे में हम इनके साथ (INDIA) साथ बात करेंगे।
कर्नाटक अध्यक्ष ने कहा, 'उनके (एचडी देवगौड़ा) पास तमिलनाडु, महाराष्ट्र और केरल नहीं है। मेरे पास कम से कम कर्नाटक तो है। ऐसे में वो (एचडी देवगौड़ा) राष्ट्रीय अध्यक्ष कैसे हो सकते हैं। एचडी देवगौड़ा मेरे पिता समान है और एचडी कुमारस्वामी मेरे छोटे भाई जैसे हैं। ऐसे में कहता हूं कि वापस आ जाओ।'
पहले भी दिया था बयान
इससे पहले 30 सितंबर को जनता दल (सेक्युलर) के कर्नाटक अध्यक्ष इब्राहिम ने बीजेपी के साथ पार्टी के गठबंधन से पहले मशवरा नहीं किए जाने पर नाराजगी जाहिर की है। उन्होंने साफ कहा कि उन्होंने अपने विकल्प खुले रखे हैं।












Click it and Unblock the Notifications