कर्नाटक का नाटक हुआ तेज: येदिरप्पा के शपथ पर ग्रहण लगाने कांग्रेस आधी रात पहुंची सुप्रीम कोर्ट
नई दिल्ली। बीजेपी के सरकार बनाने के दावे के बाद कर्नाटक में अब सियासी भूचाल आ गया है। कर्नाटक मामला देर रात सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है। कांग्रेस के नेता अभिषेक मनु सिंघवी ने येदिरप्पा के शपथ ग्रहण को रुकवाने के लिए सुप्रीम कोर्ट रजिस्ट्रार के सामने अर्जी दाखिल की है। कांग्रेस ने अर्जी दायर कर कर्नाटक मामले में आज रात ही सुनवाई की मांग की है। बता दें कि कर्नाटक के राज्यपाल ने बीजेपी साबित करने के लिए 15 दिन का वक्त दिया है।

कर्नाटक के राज्यपाल के खिलाफ कांग्रेस सुप्रीम कोर्ट पहुंच कर शपथ ग्रहण को रुकवाने की मांग की है। कांग्रेस ने राज्यपाल के फैसले को लोकतंत्र की हत्या बताया है और येदिरप्पा के शपथ ग्रहण को अनैतिक बताया है। उम्मीद है कि चीफ जस्टिस उनके घर पर ही फैसला सुना सकते हैं।
वहीं, दूसरी तरफ कर्नाटक राजभव के बाहर सुरक्षा के कड़े इंतजाम कर दिए गए है। बीएस येदिरप्पा गुरुवार सुबह 9 बजे शपथ ग्रहण लेंगे। जहां सिर्फ बीजेपी के विधायकों को आने की अनुमति दी गई है। बता दें कि येदिरप्पा अकेले ही शपथ ग्रहण लेंगे, बाकि विधायक बहुमत साबित होने के बाद शपथ ग्रहण में शामिल होंगे। वहीं, इस शपथ ग्रहण में ना तो पीएम मोदी और ना ही राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह पहुंचेंगे। बीजेपी को कर्नाटक के राज्यपाल ने बहुमत साबित करने के लिए 15 दिन का वक्त दिया है।












Click it and Unblock the Notifications