Karnatka: कांग्रेस विधायक आनंद सिंह जा सकते हैं भाजपा के खेमे में?
बेंगलुरू। कर्नाटक विधानसभा चुनाव के बाद किसी भी पार्टी को पूर्ण बहुमत नहीं मिलने की वजह से विधायकों का अलग-अलग पार्टियों में जाने की अटकलों का दौर लगातार जारी है। इसी बीच कांग्रेस सविधायक आनंद सिंह के भाजपा में शामिल होने की खबर सामने आ रही है, कयास लगाए जा रहे हैं कि वह भाजपा में शामिल हो सकते हैं। आपको बता दें कि आनंद सिंह ने बेंगलुरू की विजयनगर सीट से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ा था और जीत हासिल की थी।

एक तरफ जहां आनंद सिंह के भाजपा में शामिल होने की अटकले लगाई जा रही हैं तो दूसरी तरफ दोनों निर्दलीय विधायकों ने अभी तक कोई स्पष्ट संकेत नहीं दिया है कि वह किस पार्टी के साथ जाएंगे। ऐसे में अगर दोनों विधायक कांग्रेस के साथ जाते हैं तो कांग्रेस-जेडीएस के विधायकों की संख्या 118 तक पहुंच जाएगी। सुप्रीम कोर्ट में मामले की सुनवाई के दौरान कांग्रेस के वकील अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा कि कांग्रेस के पास कुल विधायकों की संख्या 116 है, ऐसे में उनके बयान से साफ है कि अभी तक दोनों विधायकों ने अपना समर्थन पत्र कांग्रेस को नहीं दिया है।
आपको बता दें कि इससे पहले सुप्रीम कोर्ट ने कांग्रेस की अपील को खारिज करते हुए भाजपा के मुख्यमंत्री उम्मीदवार बीएस येदियुरप्पा के शपथ ग्रहण पर रोक लगाने से इनकार कर दिया था। जिसके बाद येदियुरप्पा ने बतौर मुख्यमंत्री की शपथ ली है। सुप्रीम कोर्ट के तीन जजों की बेंच ने मामले की सुनवाई करते हुए राज्यपाल के फैसले में दखल देने से इनकार कर दिया था। कोर्ट ने कहा कि उसने कांग्रेस की याचिका को खारिज नहीं किया है, बल्कि इस मामले की सुनवाई आगे करेगी।
इसे भी पढ़ें- Karnataka: हार के बाद कांग्रेस में उठी विद्रोह की पहली बड़ी आवाज, सिद्धारमैया को बताया जिम्मेदार












Click it and Unblock the Notifications