नए साल पर सार्वजनिक उत्सव बैन करने की तैयारी में कर्नाटक सरकार, नहीं लगेगा नाइट कर्फ्यू

बेंगलुरु। देश में फेस्टिव सीजन के चले जाने के बाद अब क्रिसमस और नए साल जैसे बड़े उत्सव राज्य सरकारों के सामने चुनौती बनकर खड़े हैं। हर साल इन दोनों मौकों पर बहुत बड़े स्तर पर जश्न मनाया जाता है, लेकिन इस साल कोरोना महामारी के चलते दोनों मौकों पर सार्वजनिक उत्सव होना बहुत मुश्किल नजर आ रहा है। इस बीच कर्नाटक सरकार ने नए साल के मौके पर सार्वजनिक उत्सव पर प्रतिबंध लगाने के संकेत दे दिए हैं।

New year celebration

नए साल के साथ ही आएगी कोरोना की दूसरी लहर

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक्सपर्ट ने कर्नाटक में कोरोना की दूसरी लहर की संभावना जताई है और इस दूसरी लहर की शुरुआत 2021 के शुरुआत में हो सकती है। ऐसे में नए साल के मौके पर सार्वजनिक उत्सव किसी खतरे से कम नहीं है। हालांकि सरकारी सूत्रों की तरफ से राज्य में नाइट कर्फ्यू की बातों को खारिज किया गया है।

जनवरी-फरवरी में आ सकती है कोरोना की दूसरी लहर

आपको बता दें कि कोरोना महामारी को लेकर राज्य की तकनीकी सलाहकार समिति ने ये संभावना जताई है कि 2021 के जनवरी या फिर फरवरी महीने में हम कोरोना की दूसरी लहर का सामना कर सकते हैं। इसी समिति ने नए साल पर सार्वजनिक उत्सव के साथ-साथ नाइट कर्फ्यू को लगाने की भी सिफारिश की है।

नाइट कर्फ्यू पर बोले सीएम

शुक्रवार को मीडिया से बात करते हुए मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा ने नाइट कर्फ्यू को लेकर कहा कि फिलहाल इसा बारे में हमारी कोई योजना नहीं है। वहीं राज्य के स्वास्थ्य मंत्री ने कहा है कि 20 दिसंबर से 2 जनवरी तक राज्य में किसी भी स्थान पर हर तरह के इवेंट पर प्रतिबंध रहेगा, हम बहुत जल्द इसको लेकर घोषणा करेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+