केस कम होने के साथ ही कर्नाटक में 1 अक्टूबर से मिलेगी ज्यादा छूट, यहां देखें नई गाइडलाइन
बेंगलुरु, 25 सितंबर: कर्नाटक में कोरोना मरीजों की संख्या अब कम हो रही है, जिस वजह से राज्य सरकार ने कोविड -19 प्रोटोकॉल में और ढील देने की घोषणा की। ये नए नियम 1 अक्टूबर से लागू होंगे। जिसके तहत अब रात 9 बजे के बजाए 10 बजे से नाइट कर्फ्यू लागू होगा। इसके अलावा 6 से 12वीं तक के स्कूल पूरी तरह से खुलेंगे। सरकार की कोशिश है कि स्कूल खुलने से पहले सभी शिक्षकों और स्टॉफ का टीकाकरण कर दिया जाए। आइए जानते हैं नए नियम-

- जिन जिलों में 1 प्रतिशत से कम पॉजिटिविटी रेट है, वहां पर 6 से 12वीं तक की कक्षाएं पूरी क्षमता के साथ हफ्ते में 5 दिन संचालित होंगी।
- सभी स्कूलों में शनिवार और रविवार को सघन सेनेटाइजेशन किया जाना चाहिए। जिन जिलों में टेस्ट पॉजीटिव रेट 1 फीसदी से ज्यादा है, वहां मौजूदा व्यवस्था जारी रहेगी।
- नाइट कर्फ्यू अब रात 9 बजे की बजाए 10 बजे शुरू होगा, जो सुबह 5 बजे तक जारी रहेगा। इस दौरान जरूरी सेवाओं से जुड़े लोगों को छूट दी जाएगी।
- पब को 3 अक्टूबर से कोविड प्रोटोकॉल के साथ शुरू करने की इजाजत दी गई है।
- गर्भवती महिलाओं को सार्वजनिक स्थानों पर जाने की इजाजत नहीं।
- सिनेमा हॉल, मल्टीप्लेक्स, थिएटर, सभागार आदि 1 अक्टूबर से 100 प्रतिशत क्षमता के साथ शुरू होंगे। वहीं जहां पर पॉजिटिविटी रेट 1 प्रतिशत से ज्यादा है वहां पर कोरोना प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन किया जाएगा।
- उपरोक्त स्थानों पर केवल उन्हीं को प्रवेश मिलेगा, जिन्होंने कम से कम टीके की एक खुराक ली हुई है।
- आयोजकों द्वारा प्रवेश और रणनीतिक स्थानों पर हैंड सैनिटाइजर उपलब्ध कराया जाना चाहिए।
- केरल और महाराष्ट्र से सटे इलाकों में कड़ी निगरानी की जाएगी।
अब तक कितने केस?
स्वास्थ्य विभाग ने गुरुवार को कहा कि कर्नाटक में कोरोनावायरस के 836 नए मामले सामने आए हैं, जबकि 15 लोगों की मौत हुई। इसके साथ ही कुल संक्रमण की संख्या 29,71,044 हो गई, जिसमें 37,683 की मौत हुई है। वहीं 29,20,792 से ज्यादा मरीज डिस्चार्ज हो चुके हैं।
More From
-
IND vs NZ: 'वह मैदान पर मेरे साथ थी', ईशान किशन जिस बहन पर छिड़कते थे जान, उसकी मौत से घर में पसरा सन्नाटा -
जश्न या अश्लीलता? हार्दिक पांड्या की इस हरकत पर फूटा फैंस का गुस्सा, सोशल मीडिया पर लगा 'छपरी' का टैग -
Ladli Behna Yojana: अप्रैल में कब आएंगे 1500 रुपये? जानें किस तारीख को आएगी अगली किस्त -
Ishan Kishan ने आंसुओं को दबाकर फहराया तिरंगा, घर से आई दो मौतों की खबर फिर भी नहीं हारी हिम्मत, जज्बे को सलाम -
T20 World Cup 2026: धोनी के 'कोच साहब' कहने पर गंभीर ने दिया ऐसा जवाब, लोग रह गए हैरान, जानें क्या कहा? -
LPG Gas Booking Number: इंडेन, भारत गैस और HP गैस सिलेंडर कैसे बुक करें? जानें सरकार की नई गाइडलाइन -
Weather Delhi NCR: दिल्ली में मौसम का डबल अटैक! अगले 72 घंटों में आने वाला है नया संकट, IMD का अलर्ट -
Mojtaba Khamenei Wife: ईरानी नए नेता की बीवी कौन? 10वीं के बाद बनीं दुल्हन-निकाह में दी ये चीजें, कितने बच्चे? -
रमजान के महीने में मुस्लिम पत्नी की दुआ हुई कबूल, हिंदू क्रिकेटर बना चैम्पियन, आखिर कौन है यह महिला -
कौन थीं Ishan Kishan की बहन वैष्णवी सिंह? खुद के दम पर बनाई थी अपनी पहचान, करती थी ये काम -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: किसानों का बढ़ रहा इंतजार, कब आएगी सीएम किसान कल्याण योजना की 14वीं किस्त? -
Trump Netanyahu Clash: Iran से जंग के बीच आपस में भिड़े ट्रंप-नेतन्याहू! Khamenei की मौत के बाद पड़ी फूट?












Click it and Unblock the Notifications