ब्राह्मण मुक्त कर्नाटक सरकार: 30 साल में पहली बार कोई ब्राह्मण मंत्री नहीं, भागीदारी पर उठे सवाल
Karnataka Government: कर्नाटक के राजनीतिक इतिहास में पिछले तीन दशकों में ऐसा पहली बार हुआ है जब राज्य मंत्रिमंडल में ब्राह्मण समुदाय से एक भी मंत्री शामिल नहीं है। हाल ही में हुए डीके शिवकुमार मंत्रीमंडल विस्तार में ब्राह्मणों की अनदेखी पर सवाल उठने लगे हैं। इससे पहले बतौर सीएम सिद्धारमैय्या के नेतृत्व में चल रही कांग्रेस सरकार में दिनेश गुंडु राव अकेले ब्राह्मण चेहरा थे।
कर्नाटक में ब्राह्मणों की आबादी हालांकि करीब 3 प्रतिशत के करीब ही है लेकिन रामकृष्ण हेगड़े और आर. गुंडू राव जैसे ब्राह्मण सुम्दाय से आने वाले नेता राज्य के मुख्यमंत्री रह चुके हैं। वर्ष 1996 के बाद से हर कैबिनेट में ब्राह्मण समुदाय का कम से कम एक मंत्री जरूर रहा है। लेकिन सिद्धारमैय्य से सीएम की कुर्सी मिलने के बाद डीकेएस मंत्रीमंडल में अब एक भी ब्राह्मण चेहरा मौजूद नहीं है।

वर्तमान विधानसभा में कांग्रेस के दो प्रमुख ब्राह्मण नेताओं आर.वी. देशपांडे और दिनेश गुंडू राव को इस बार मंत्रिमंडल में शामिल नहीं किया गया है। हलियल से रिकॉर्ड 9 बार के विधायक और सबसे लंबे समय तक उद्योग मंत्री रहे देशपांडे 1994 से 2004 (एच. डी. देवेगौड़ा, जे. एच. पटेल और एस. एम. कृष्णा की सरकारों में) और 2015 से 2018 तक सिद्धारमैया सरकार में मंत्री रह चुके हैं। मौजूदा विधानसभा कार्यकाल में उन्हें सिद्धारमैया या शिवकुमार कैबिनेट में जगह नहीं मिली।
पूर्व सीएम आर. गुंडू राव के बेटे और बेंगलुरु के गांधीनगर से 6 बार के विधायक दिनेश गुंडू राव भी इस बार कैबिनेट से बाहर रहे। वे सिद्धारमैया की पिछली कैबिनेट में मंत्री और 2018 से 2020 तक KPCC अध्यक्ष रह चुके हैं। दिनेश गुंडुराव का मंत्रालय से टिकट कटना न केवल उनके समर्थकों बल्कि सोशल इंजिनियरिंग के लिए भी झटका है। कांग्रेस सूत्रों के अनुसार, हाईकमान ने कई बार मंत्री रह चुके वरिष्ठ नेताओं को शामिल न करने का फैसला लिया था।
कर्नाटक की राजनीति को करीब से देखने वाले लोगों का कहना है कि कांग्रेस सरकार ने यह एक नई प्रथा की शुरुआत की है। प्रतिनिधित्व का मानक आबादी को माना जा रहा है। कांग्रेस के एक ब्राह्मण नेता के अनुसार, यह पार्टी की ओर से एक ऐसा संकेत है कि वह उन समुदायों को अधिक प्राथमिकता दे रही है जो राजनीतिक रूप से अधिक मजबूत और चुनावी दृष्टिकोण से अधिक प्रभावशाली हैं।


Click it and Unblock the Notifications
