Karnataka Election: BJP छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए शेट्टार ने राहुल गांधी के लिए कही बड़ी बात
Rahul Gandhi in Karnataka: बीजेपी में टिकट कटने के बाद कांग्रेस में शामिल होने वाले पूर्व मुख्यमंत्री जगदीश शेट्टार ने रविवार को हुबली एयरपोर्ट पर राहुल गांधी का स्वागत किया।

कर्नाटक में विधानसभा के चुनावी शोर के बीच राहुल गांधी एक हफ्ते में दूसरी बार राज्य के दौरे पर हैं। रविवार सुबह हुबली एयरपोर्ट पर राहुल गांधी से भाजपा छोड़कर आए पूर्व सीएम जगदीश शेट्टार ने मुलाकात की। राहुल गांधी दो दिन के कर्नाटक दौरे पर पहुंचे हैं।
कांग्रेस में आने के बाद जगदीश शेट्टार ने पहली बार रविवार को राहुल गांधी से मुलाकात की और कहा कि वह "बुरा बर्ताव" की वजह से सबसे पुरानी पार्टी का हिस्सा बन गए हैं। राहुल गांधी से मुलाकात के बाद शेट्टार ने कहा कि पहली बार राहुल गांधी से मुलाकात हुई और हमने कई मुद्दों पर चर्चा की।
दरअसल, कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023 में बीजेपी की ओर से टिकट ना मिलने के बाद जगदीश शेट्टार ने बीजेपी छोड़कर कांग्रेस का दामन थामा था। शेट्टार अब हुबली धारवाड़ सीट से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं। वहीं अब उन्होंने राहुल गांधी से मुलाकात के बाद मीडिया से बात की।
कांग्रेस नेता जगदीश शेट्टार ने कहा कि यह मेरी राहुल गांधी से पहली मुलाकात थी। कर्नाटक में राजनीतिक स्थिति को बताते हुए मैंने उनसे कई मुद्दों पर बात की। मैं कांग्रेस पार्टी से इसलिए जुड़ा क्योंकि भाजपा ने मेरे साथ गलत बर्ताव किया वह सब जानते हैं।
उन्होंने आगे कहा कि, "मैं कांग्रेस में शामिल होने आया था, क्योंकि भाजपा द्वारा दिए गए दुर्व्यवहार को सभी जानते हैं। इसलिए मैं दूसरी राष्ट्रीय पार्टी में स्थानांतरित हो गया हूं। राहुल गांधी उस पार्टी के नेता हैं। इसलिए, मैंने कई चीजों पर चर्चा की।"
Recommended Video
इससे पहले उन्होंने गुरुवार को आरोप लगाया कि "निहित स्वार्थ वाले कुछ लोग कर्नाटक में भाजपा सरकार को नियंत्रित कर रहे हैं"। शेट्टार ने कहा, "कर्नाटक में भाजपा सरकार ने 5 साल पूरे कर लिए हैं। लोग वरिष्ठों के साथ दुर्व्यवहार की बात कर रहे हैं, लेकिन विकास जैसे अन्य मुद्दों के बारे में नहीं। क्या महत्वपूर्ण मुद्दे हल हो गए हैं? निहित स्वार्थ वाले कुछ लोग कर्नाटक और सरकार में पूरी भाजपा को नियंत्रित कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications