लोकतंत्र के साथ पर्यावरण का भी ख्याल... कर्नाटक में पोलिंग बूथ पर वोटिंग के बाद गिफ्ट में दिए जा रहे पौधे
लोकसभा चुनाव 2024 के दूसरे चरण में मतदाताओं को आकर्षित करने के लिए कर्नाटक के कनकपुरा मतदान केंद्र पर फॉरेस्ट थीम वाला एक विशेष मतदान केंद्र स्थापित किया गया है। इसका उद्देश्य मतदाताओं की भागीदारी बढ़ाना और वन संरक्षण के बारे में जागरूरकता फैलाना है।
इस विशेष मतदान केंद्र का नाम 'अदावी' (अर्थ जंगल) दिया गया है, का उद्देश्य मतदाताओं को वोट डालते समय प्राकृतिक माहौल से रूबरू कराना है। कनकपुरा में जीटीटीसी मतदान केंद्र संख्या-79 पर स्थित, 'अदावी' मतदाताओं को हरे-भरे हरियाली के बीच रहने जैसा एक अद्वितीय अनुभव प्रदान करता है।

अधिकारी मतदान करने आ रहे मतदाताओं को उपहार स्वरूप पौधों का भी वितरण कर रहे हैं। कनकपुरा नगर पालिका आयुक्त महादेव स्वामी ने एएनआई को बताया, "हमने यहां कनकपुरा में जंगल की थीम पर यह बूथ स्थापित किया है क्योंकि जलवायु परिवर्तन एक बड़ा मुद्दा है... हमें जंगलों और पानी को बचाने के लिए मतदाताओं के बीच जागरूकता पैदा करने की जरूरत है।"
लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण के तहत आज 13 राज्यों की 88 सीटों पर मतदान हो रहा है। मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की लंबी कतारें देखी जा रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी रिकॉर्ड मतदान की अपील की है।
आज जिन 88 सीटों पर वोटिंग हो रही है उनमें केरल की सभी 20, कर्नाटक की 14, राजस्थान की 13, महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश की आठ-आठ सीट, मध्य प्रदेश की छह, असम और बिहार की पांच-पांच, छत्तीसगढ़ और पश्चिम बंगाल की तीन-तीन और जम्मू-कश्मीर और त्रिपुरा की एक-एक सीट शामिल है।
जिन 88 सीटों पर इस चरण में मतदान हो रहा है, उनमें आधी से अधिक सीटें यानी 52 भाजपा के पास हैं, वहीं कांग्रेस के पास 22 सीटें हैं।












Click it and Unblock the Notifications