क्विक अलर्ट के लिए
अभी सब्सक्राइव करें  
क्विक अलर्ट के लिए
नोटिफिकेशन ऑन करें  
For Daily Alerts
Oneindia App Download

भाजपा की सरकार गिरने पर क्या बोल पड़े यशवंत सिन्हा?

कर्नाटक में दो दिन के सियासी ड्रामे के बाद आज भाजपा की सरकार बहुमत साबित करने से पहले ही गिर गई। सुप्रीम कोर्ट ने 4 बजे भाजपा से बहुमत साबित करने को कहा था, लेकिन उससे पहले ही मुख्यमंत्री बीएस येदुरप्पा ने इस्तीफा दे दिया। इसपर भाजपा के पूर्व नेता यशवंत सिन्हा ने करारा हमला बोला है।

Google Oneindia News

नई दिल्ली। कर्नाटक में दो दिन के सियासी ड्रामे के बाद आज भाजपा की सरकार बहुमत साबित करने से पहले ही गिर गई। सुप्रीम कोर्ट ने 4 बजे भाजपा से बहुमत साबित करने को कहा था, लेकिन उससे पहले ही मुख्यमंत्री बीएस येदुरप्पा ने इस्तीफा दे दिया। इसपर भाजपा के पूर्व नेता यशवंत सिन्हा ने करारा हमला बोला है। भाजपा को आड़े हाथों लेते हुए यशवंत सिन्हा ने ट्वीट किया कि राजनीति में नैतिकता बची है, लेकिन भाजपा में नहीं।

Yashwant Sinha

भाजपा के पूर्व नेता यशवंत सिन्हा ने कहा कि कर्नाटक ने दिखा दिया है कि राजनीति में नैतिकता अभी भी बची हुई है। उन्होंने ट्विटर पर लिखा, 'कर्नाटक से पता चलता है कि राजनीति में अभी भी कुछ नैतिकता बाकी है लेकिन भाजपा में नहीं। अब राज्यपाल को भी इस्तीफा देना चाहिए।'

इससे पहले उन्होंने शुक्रवार को ट्वीट किया था कि भाजपा कर्नाटक में गलत तरीके से जीत दर्ज करेगी। 'मैं भविष्यवाणी कर सकता हूं कि कल कर्नाटक में आत्मविश्वास का वोट बीजेपी द्वारा गलत तरीके से जीता जाएगा। बस प्रतीक्षा करें और देखें।'

कर्नाटक में नाटक खत्म होने का नाम ही नहीं ले रहा है। बहुमत का दावा कर रही भाजपा सरकार ने बहुमत साबित करने से पहले ही इस्तीफा दे दिया। ढाई दिन पहले मुख्यमंत्री बने बीएस येदुरप्पा ने विधानसभा में बहुमत परीक्षण से पहले ही इस्तीफा दिया और फिर राज्यपाल से मिलकर उन्हें ये सौंपा।

येदुरप्पा के इस्तीफे के साथ ही प्रदेश में भाजपा सरकार गिर गई, जिससे कांग्रेस-जेडीएस खेमे में खुशी की लहर दौड़ पड़ी है। कांग्रेस समेत तमाम विपक्षी पार्टियों ने इसे लोकतंत्र की जीत बताया।

ये भी पढ़ें: LIVE: कर्नाटक विधानसभा में येदुरप्पा के बहुमत परीक्षण का पल-पल का लाइव अपडेट

Comments
English summary
Karnataka Floor Test: Yashwant Sinha Takes A Dig At BJP, Says Governor Should Resign Too.
देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें
For Daily Alerts
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
X