karnataka Floor Test को लेकर बोले कुमारस्वामी, कांग्रेस अपने विधायक खुद संभाले
नई दिल्लीः एचडी कुमारस्वामी कर्नाटक के नए मुख्यमंत्री होंगे, वो 23 मई को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। शपथ से पहले कुमारस्वामी ने कहा है कि कर्नाटक में सरकार बनेगी और कांग्रेस -जेडीएस की सहमित से ही चलेगी। जेडीएस विधायकों के बारे में कुमारस्वामी ने कहा कि हमारी जिम्मेदारी हमारे विधायकों को संभालकर रखने की है। कांग्रेस विधायकों के बारे में कुमार स्वामी ने कहा कि कांग्रेस अपने विधायकों पर नजर रखें।

कयास लगाए जा रहे हैं कि बुधवार को होने वाले शपथ ग्रहण समारोह में सोनिया गांधी और राहुल गांधी भी पहुंच सकते हैं। पत्रकारों से बात करते हुए कुमारस्वामी का कहना था कि जो नेता कर्नाटक में चुनाव से पहले हमारी पार्टी(जेडीएस) को छोड़कर कांग्रेस में चले गए थे, वो चुनाव जीतकर आए हैं। ऐसे विधायकों को संभालने की जिम्मेदारी हमारी नहीं है। इन विधायकों को संभालने की जिम्मेदार कांग्रेस की है।
कुमारस्वामी सरकार के गठन को लेकर कहा है कि कांग्रेस के 20 और जेडीएस के 13 मंत्री होंगे। कुमारस्वामी मुख्यमंत्री के अलावा वित मंत्रालय भी संभालेंगे. वहीं कांग्रेस के जी परमेश्वर उप-मुख्यमंत्री होंगे।
23 मई को होने वाले शपथ ग्रहण समारोह से पहले डालते हैं उन संभावित चेहरों पर जिन्हें अहम मंत्रालय की जिम्मेदारी दी जा सकती है। एचडी कुमारस्वामी- मुख्यमंत्री, वित्त मंत्रालय जी परमेश्वर- उपमुख्यमंत्री, गृह मंत्रालय एच विश्वनाथ (जेडीएस)- शिक्षा मंत्रालय सीएस पुत्तराजू (जेडीएस)- कृषि मंत्रालय एचडी रेवन्ना (जेडीएस)- पीडब्ल्यूडी केजे जॉर्ज (कांग्रेस)- बेंगलुरू डेवलेंपमेंट एम कृष्णप्पा (कांग्रेस)- -खेल मंत्रालय कृष्णा बायरे गौड़ा (कांग्रेस)- सूचना और प्रचार एन महेश (जेडीएस)- सोशल वेलफेयर मंत्रालय दिया जा सकता है।
यह भी पढ़ें- डीके शिवकुमार की मिलेगा कर्नाटक में भाजपा को परेशान करने का इनाम, बनाए जा सकते हैं प्रदेश पार्टी अध्यक्ष












Click it and Unblock the Notifications