क्विक अलर्ट के लिए
अभी सब्सक्राइव करें  
क्विक अलर्ट के लिए
नोटिफिकेशन ऑन करें  
For Daily Alerts
Oneindia App Download

Karnataka Floor Test Live: सरकार गठन में जुटी BJP, आज होगी विधायक दल की बैठक

Google Oneindia News

बेंगलुरु। कर्नाटक में कांग्रेस और जेडीएस की सरकार गिर गई है। कई दिनों से जारी सियासी घमासान के बाद मंगलवार शाम विधानसभा में विश्वास मत पर वोटिंग कराई गई। यहां सरकार के पक्ष में 99 और खिलाफ में 105 वोट पड़े। विधानसभा स्पीकर ने फ्लोर टेस्ट की नई डेडलाइन मंगलवार शाम 6 बजे तक की रखी थी, करीब साढ़े सात बजे वोटिंग हुई। कुमारस्वामी अपनी सरकार बचाने में नाकामयाब रहे। इससे पहले कई दिनों तक सदन में विश्वासमत टल रहा था।

karnataka floor test: kumaraswamy government jds congress bjp live updates

पढ़ें, पल-पल का अपडेट

Newest First Oldest First
7:08 AM, 24 Jul

मीडिया सूत्रों के मुताबिक येदियुरप्पा शुक्रवार को मुख्यमंत्री पद की शपथ ले सकते हैं।
7:08 AM, 24 Jul

विधायक दल की बैठक में बीएस येदियुरप्पा को नेता चुना जाएगा।
7:07 AM, 24 Jul

कर्नाटक का नाटक

भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के पर्यवेक्षक आज बेंगलुरु पहुंचेंगे।
1:13 AM, 24 Jul

बीजेपी विधायक दल की बैठक खत्म, आज सुबह 11 बजे पार्टी ऑफिस में भी होगी विधायक दल की बैठक
11:11 PM, 23 Jul

रमाडा होटल में चल रही है बीजेपी के विधायकों की मीटिंग
10:26 PM, 23 Jul

कर्नाटक की गठबंधन सरकार को केंद्र सरकार, कर्नाटक के राज्यपाल, महाराष्ट्र सरकार और बीजेपी के केंद्रीय नेतृत्व ने मिलकर गिराया है: के सी वेणुगोपाल
10:25 PM, 23 Jul

कांग्रेस पार्टी भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ देशव्यापी विरोध प्रदर्शन करेगी: केसी वेणुगोपाल
9:38 PM, 23 Jul

कर्नाटक में बीजेपी विधायक दल की कल सुबह होगी बैठक। अमित शाह और अमित शाह से मुलाकात करेंगे येदुरप्पा। मुलाकात के बाद गवर्नर के करेंगे मुलाकात।
9:37 PM, 23 Jul

कर्नाटक में कुमारस्वामी सरकार के पक्ष में वोट नहीं डालने वाले विधायक एन महेश को मायावती ने तत्काल प्रभाव से पार्टी से निकाला।
8:24 PM, 23 Jul

जेडीएस-कांग्रेस सरकार गिरने के बाद विधानसभा के निकलते कुमारस्वामी। बहुमत परीक्षण में कांग्रेस-जेडीएस सरकार के पक्ष में 99 और खिलाफ 105 वोट पड़े।
8:12 PM, 23 Jul

भाजपा कार्यकर्ता पार्टी के बेंगलुरू ऑफिस पर जेडीएस-कांग्रेस की सरकार गिरने का जश्न मना रहे हैं।
8:11 PM, 23 Jul

जगदीश शेट्टर ने कहा कि बागी विधायकों के इस्तीफे अभी स्वीकार नहीं किए गए हैं। इस्तीफों पर फैसले के बाद ये उनको तय करना है कि वो किस पार्टी में रहेंगे।
8:10 PM, 23 Jul

भाजपा नेता जगदीश शट्टर ने कहा है कि हमारे पास 105 विधायक हैं और हम एक स्थिर सरकार चलाएंगे।
8:09 PM, 23 Jul

बीएस येदुरप्पा ने कहा है कि ये लोकतंत्र की जीत है। राज्य के लोग इस सरकार से दुखी थे। अब राज्य में विकास का काम शुरू होगा।
8:08 PM, 23 Jul

एचडी कुमारस्वामी ने राज्यपाल से मिलने के लिए समय मांगा है।
8:07 PM, 23 Jul

कांग्रेस के एचके पाटिल ने कहा है कि हमारे अपने विधायकों के भीतरघात के चलते सरकार गिरी है। जनता इसका बदला लेगी।
8:01 PM, 23 Jul

जेडीएस-कांग्रेस की 14 महीने पुरानी सरकार गिरने के बाद भाजपा नेता येदुरप्पा ने कहा है कि ये कर्नाटक के लोगों की जीत है।
7:53 PM, 23 Jul

सरकार के फ्लोर टेस्ट में असफल रहने के बाद कुमारस्वामी किसी भी समय इस्तीफा दे सकते हैं। भाजपा सरकार बनाने का दावा कर सकती है।
7:51 PM, 23 Jul

जेडीएस-कांग्रेस के विश्वासमत हासिल करने में नाकामयाब रहने के बाद कई भाजपा विधायक येदुरप्पा के पैरों में गिर गए।
7:49 PM, 23 Jul

जेडीएस-कांग्रेस की सरकार गिरने के बाद सदन में खुशी जताते हुए भाजपा विधायक।
7:49 PM, 23 Jul

सरकार के पक्ष में 99 वोट पड़े जबकि खिलाफ 105 वोट पड़े।
7:42 PM, 23 Jul

कर्नाटक की कांग्रेस-जेडीएस सरकार गिर गई है। गठबंधन सरकार बहुमत परीक्षण में जरूरी आंकड़ा नहीं जुटा सकी।
7:39 PM, 23 Jul

कर्नाटक विधानसभा में पंक्तिवार हो रही है वोटों को गिनती। बीजेपी के विधायकों ने विश्वास प्रस्ताव के खिलाफ वोटिंग की है। मंत्रियों ने सरकार के समर्थन में वोट किया।
7:38 PM, 23 Jul

विधानसभा के दरवाजे बंद कर वोटिंग हो रही है। सभी विधायक अपनी सीटों पर हैं।
7:24 PM, 23 Jul

कर्नाटक विधानसभा में विश्वासमत पर वोटिंग शुरू हो गई है।
7:07 PM, 23 Jul

विधायकों के इस्तीफे पर स्पीकर ने कहा कि वो स्पीकर के बर्ताव के बारे में बात कर रहे हैं।यह सदन की अवमानना है। अगर सदन की अवमानना की जाती है तो मैं त्याग पत्र देना चाहता हूं।अगर विश्वास मत स्थगित हो जाता तो मैं इस्तीफा दे देता।
7:05 PM, 23 Jul

कुमारस्वामी ने अपने भाषण में कहा कि मीडिया जो कर रही है, वो ठीक नहीं है। मीडिया आईएमए केस में बिरयानी ढूंढ़ रहा है। इलेक्ट्रॉनिक मीडिया देश को बर्बाद कर रहा है, मैं कहना चाहता हूं कि देश को बर्बाद मत कीजिए।
7:01 PM, 23 Jul

एचडी कुमारस्वामी ने कहा कि सत्ता किसी के लिए भी स्थायी नहीं है, ना ही सीएम पद कोई पर्मानेंट पोस्ट है। मैं फ्लोर टेस्ट से भाग नहीं रहा हूं।
6:44 PM, 23 Jul

ताज वेस्ट एंड होटेल में रहने को लेकर कुमारस्वामी ने कहा कि जब गुलाम नबी आजाद ने मुझे फोन किया था मैं एक होटल में था। होटल का वह रूम मेरे लिए लकी है।
6:43 PM, 23 Jul

सदन में कुमारस्वामी ने कहा कि मैंने कर्नाटक में किसानों को ठगा नहीं है। मेरी सरकार ने लोगों के लिए काम किया।
READ MORE

Comments
English summary
karnataka floor test: kumaraswamy government jds congress bjp live updates
देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें
For Daily Alerts
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
X