इंसान हो या जानवर, मां आखिर मां होती है: बाढ़ से अपने बच्चे को इस तरह कुत्ते ने बचाया, देखिए VIDEO
बेंगलुरु। चाहें जानवर हो या इंसान, मां आखिर मां ही होती है। अपने बच्चों के प्रति उसकी ममता दोनों में बराबर होती है। इसका सबसे बड़ा नमूना कर्नाटक के बीजापुर जिले के विजयपुरा इलाके में देखने को मिला है। यहां भारी बारिश हो रही है और पूरा गांव बाढ़ से प्रभावित है। शनिवार को भी यहां खूब बारिश हुई और सड़कों पर पानी भर गया। ऐसे में अपने नवजात बच्चे को सुरक्षित जगह पर ले जाने के लिए फिमेल डॉग परेशान हो गई।
Recommended Video
उसे जब कुछ नहीं समझ आया तो उसने अपने बच्चे को मुंह में दबाकर पानी के बीच से लेकर सुरक्षित जगह पर चली गई। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। लोग इसे देखकर अपनी अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा- 'कहते हैं कि भगवान हर जगह नहीं पहुँच सकते, इसलिए उन्होंने "माँ" का सर्जन कर दिया।
#WATCH Karnataka: A female dog rescues her puppy and shifts it to a safer location in flood-affected Tarapur village of Vijayapura district. Several parts of the state are reeling under flood, triggered due to rainfall. (17.10.2020) pic.twitter.com/0BgWCl4kDq
— ANI (@ANI) October 18, 2020
कर्नाटक में बाढ़ से गंभीर हालत
बाढ़ से उत्तर कर्नाटक बुरी तरह प्रभावित है। यहां पिछले तीन महीने में तीसरी बार बाढ़ आई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को भारी बारिश से प्रभावित महाराष्ट्र और कर्नाटक के मुख्यमंत्रियों से बात कर उन्हें राहत व बचाव कार्य में हरसंभव मदद का आश्वासन दिया। पीएम मोदी ने एक अन्य ट्वीट में कहा, 'कर्नाटक के विभिन्न हिस्सों में बारिश और बाढ़ से उत्पन्न स्थिति पर मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा से चर्चा की। बाढ़ से प्रभावित कर्नाटक के भाई-बहनों के साथ हम खड़े हैं। राहत व बचाव कार्य में केंद्र की ओर से हरसंभव मदद का भरोसा दिया।'
पीठ पर हुई खुजली तो शख्स ने JCB के पंजे से खुजाई, VIDEO देख यकीनन हंस पड़ेगे आप