Karnataka Exit Poll Result 2024: 'हासन से प्रज्वल रेवन्ना की बल्ले-बल्ले', एग्जिट पोल का बड़ा दावा
Karnataka Exit Poll Result 2024: लोकसभा चुनाव के अंतिम चरण के मतदान 1 जून को संपन्न हुए। सभी उम्मीदवारों की किस्मत ईवीएम मशीन में कैद हो चुकी है। अब 4 जून को किस्मत का पिटारा खुलेगा और परिणाम सभी के सामने आ जाएंगे। मतदान के सातों चरण पूरे होने के बाद, एग्जिट पोल के अनुमानों का दौर शुरू हो गया।
खास बात यह है कि इंडिया टुडे-एक्सिस माई इंडिया एग्जिट पोल ने जनता दल (सेक्युलर) के निलंबित नेता एवं सांसद प्रज्वल रेवन्ना हासन लोकसभा सीट से जीतने की संभावना जताई है। इनकी टक्कर कांग्रेस के श्रेयस पटेल से हो रही है।

कौन हैं प्रज्वल रेवन्ना?
प्रज्वल रेवन्ना एक भारतीय राजनीतिज्ञ हैं, जो हासन लोकसभा सीट से जुड़े हुए हैं। वे जनता दल (सेक्युलर)पार्टी के सदस्य हैं। प्रज्वल रेवन्ना पूर्व प्रधानमंत्री एच.डी. देवगौड़ा के पोते और कर्नाटक के वरिष्ठ नेता एच.डी. रेवन्ना के बेटे हैं। प्रज्वल रेवन्ना पर कुछ आरोप लगे हैं, जिनमें प्रमुख रूप से भ्रष्टाचार और अवैध संपत्ति का मामला शामिल है। इन आरोपों की जांच चल रही है और उनके परिणाम अभी स्पष्ट नहीं हुए हैं। राजनीतिक विरोधियों द्वारा भी उन पर कई आरोप लगाए गए हैं, लेकिन कानूनी दृष्टि से अभी किसी ठोस निष्कर्ष पर नहीं पहुंचा है।
India TV CNX
- बीजेपी- 18-22
- कांग्रेस 4-8
- जेडीएस 1-3
न्यूज नेशन सर्वे
- BJP- 16
- कांग्रेस- 10
- JDS-02
- अन्य-00












Click it and Unblock the Notifications