Karnataka Exit poll 2024 Result: कर्नाटक में कांग्रेस या कमल? जानिए एग्जिट पोल ने क्या कहा?
Karnataka exit poll 2024 Result: लोकसभा चुनाव 2024 के सातों चरण के मतदान खत्म हो गए हैं और अब हर कोई 4 जून का इंतजार कर रहा है क्योंकि इसी दिन चुनावी नतीजे सामने आएंगे लेकिन इससे पहले शनिवार शाम को एग्जिट पोल के नतीजे सामने आए हैं, जिसने विपक्ष की नीदें उड़ा दी हैं, दरअसल अधिकाशं सर्वे में मोदी सरकार की वापसी बताई गई है।
सबसे चौंकाने वाली खबर कर्नाटक से आई है, जहां पिछले साल ही भाजपा ने अपनी सत्ता गंवाई है लेकिन लोकसभा चुनाव में विधानसभा चुनाव के परिणाम का कोई प्रभाव पड़ता नहीं दिख रहा है।

दरअसल इंडिया टुडे-एक्सिस माई इंडिया एग्जिट पोल के मुताबिक कर्नाटक में भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए को 23 से 25 लोकसभा सीटें मिलती दिख रही हैं। खास तौर पर, भाजपा 20 से 22 सीटें जीतती नजर आ रही है जबकि कांग्रेस को तीन से पांच सीटें मिलने का अनुमान है।
अगर ये एग्जिट पोल के नतीजे चुनावी परिणाम में तब्दील होते हैं तो निश्चित तौर पर ये कांग्रेस के लिए करारा झटका है क्योंकि राज्य में उसकी सरकार है इसलिए कहा जा सकता है कि इस बार कर्नाटक में 'क' का जलवा तो बरकरार है लेकिन इस बार कांग्रेस नहीं बल्कि कमल का जादू चलेगा।
फिलहाल ये एग्जिट पोल है जो कि लोगों की बातचीत पर आधारित है, चुनावी नतीजे प इन पूर्वानुमानों की सटीकता और कर्नाटक की राजनीतिक दिशा का निर्धारण करेंगे।
क्या कहा डीके शिव कुमार ने?
एग्जिट पोल पर कर्नाटक कांग्रेस अध्यक्ष डीके शिवकुमार ने कहा कि 'मैं इसे सही नहीं मानता हूं, मैं दोहरा रहा हूं कि मुझे किसी एग्जिट पोल पर विश्वास नहीं है। मैं विश्वास के साथ कह रहा हूं कि हम कर्नाटक में दोहरे आंकड़े को पार करेंगे और निश्चित तौर पर ये रिजल्ट नहीं होगा जो कि एग्जिट पोल में दिखाई दे रहा है।'
आर्थिक तबाही का पक्का संकेत-तेजस्वी सूर्या
तो वहीं बेंगलुरु दक्षिण से भाजपा उम्मीदवार तेजस्वी सूर्या ने कहा कि 'कर्नाटक में लोगों ने भाजपा के पक्ष में भारी बहुमत से फैसला सुनाया है। ऐसा करके उन्होंने संकेत दिया है कि विधानसभा चुनाव और संसदीय चुनाव में उनका वोटिंग पैटर्न बहुत अलग है। कांग्रेस एक खास आर्थिक मॉडल को थोपने की कोशिश कर रही है, जो देश के लिए आर्थिक तबाही का पक्का संकेत है।'
एग्जिट पोल पर कर्नाटक कांग्रेस अध्यक्ष डीके शिवकुमार ने कहा, "मैं दोहरा रहा हूं कि मुझे किसी एग्जिट पोल पर विश्वास नहीं है। मैं विश्वास के साथ कह रहा हूं कि हम कर्नाटक में दोहरे आंकड़े को पार करेंगे।"#ExitPoll pic.twitter.com/EI0kP7q2fb
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 1, 2024
#WATCH | Bengaluru: On exit polls, BJP candidate from Bengaluru South, Tejasvi Surya says, "In Karnataka, people have given an overwhelming verdict in favour of the BJP. By doing so they have indicated that their voting pattern is very different when it comes to assembly… pic.twitter.com/RMm0xWTYLf
— ANI (@ANI) June 1, 2024












Click it and Unblock the Notifications