CCD संस्थापक के बेटे अर्मत्य हेगड़े से हुई डीके शिवकुमार की बेटी ऐश्वर्या की सगाई, देखें तस्वीरें

बेंगलुरु। कांग्रेस पार्टी के संकटमोचक कहे जाने वाले डीके शिवकुमार के लिए आज का दिन काफी बड़ा है क्योंकि आज उनकी लाडली बेटी ऐश्वर्या की सगाई सीसीडी के फाउंडर दिवंगत वी.जी. सिद्धार्थ के बेटे अमर्त्य हेगड़े से हो गई है, बेहद ही सादे माहौल और करीबियों के बीच ऐश्वर्या और अमर्त्य हेगड़े की सगाई का फंक्शन हुआ है, दोनों सगाई की जो तस्वीरें सामने आई हैं, वो बहुत ज्यादा सुंदर हैं। बता दें कि सोमवार को ही ऐश्वर्या और अमर्त्य की कुमकुम शास्त्र की रस्म हुई थी, ये सारे कार्यक्रम अमर्त्य के नाना और दिग्गज बीजेपी नेता एस.एम. कृष्णा के ही घर संपन्न हुए हैं, ऐसे कयास है कि दिसंबर में ऐश्वर्य और अमर्त्य हेगड़े सात फेरों के बंधन में बंध सकते हैं, हालांकि दोनों के ही परिवार की ओर से इस बारे में कुछ कहा नहीं गया है।

CCD संस्थापक के बेटे से हुई है शिवकुमार की बेटी सगाई, Pics

मालूम हो कि हाल ही में जब डी.के. शिवकुमार से उनकी बेटी की सगाई के बारे में पूछा गया था तो उन्होंने मुस्कुराते हुए बस इतना कहा था कि जोड़ियां ऊपर वाला बनाता है, अगर ऊपर वाले को मंजूर होगा तो जल्द ही खुशखबरी सुनने को मिल जाएगी। वैसे कहा जा रहा है कि अमर्त्य हेगड़े का परिवार वी.जी. सिद्धार्थ के निधन के एक साल पूरे होने का इंतजार कर रहा था इसलिए सगाई में देरी हो रही थी।

CCD संस्थापक के बेटे से हुई है शिवकुमार की बेटी सगाई, Pics

गौरतलब है कि सीसीडी के संस्थापक वीजी सिद्धार्थ ने पिछले साल जुलाई में आत्महत्या कर ली थी। उनका शव मंगलुरु में नेत्रावती नदी के ब्रिज के पास से मिला था। उन्होंने अपने सुसाइड में अपनी मौत की वजह भारी कर्ज को बताया था। सुसाइड नोट के मुताबिक वो कर्जदाताओं का दबाव बर्दाश्त नहीं कर पाए और उन्होंने आत्महत्या कर ली थी। उन्होंने इनकम टैक्स अधिकारियों पर भी गंभीर आरोप लगाए थे।

CCD संस्थापक के बेटे से हुई है शिवकुमार की बेटी सगाई, Pics

तो वहीं डीके शिवकुमार की 22 वर्षीय बेटी ऐश्वर्या का नाम तब सामने आया था जब मनी लांड्रिंग केस में डीके शिवकुमार को अरेस्ट किया था और इसके बाद ईडी ने उनकी बेटी ऐश्वर्या से 7 घंटे पूछताछ की थी। बता दें कि ऐश्वर्या मैनेजमेंट की पढ़ाई कर चुकी हैं।

CCD संस्थापक के बेटे से हुई है शिवकुमार की बेटी सगाई, Pics

दरअसल कर्नाटक की राजनीति में एक बड़ी पहचान रखने वाले पूर्व मंत्री डीके शिवकुमार ने साल 2018 के विधानसभा चुनाव में चुनाव आयोग को जो हलफनामा दाखिल किया था उसके मुताबिक उनकी संपत्ति 600 करोड़ रुपए की थी , जिसमें बेटी ऐश्वर्या के नाम पर 108 करोड़ रुपए संपत्ति घोषित की गई थी। यही नहीं ऐश्वर्या अपने पिता डीके शिवकुमार के बनाए गए एक एजुकेशनल ट्रस्ट में ट्रस्टी भी हैं। इस ट्रस्ट के तहत कई इंजीनियरिंग और दूसरे कॉलेजों का संचालन किया जाता है। ईडी की टीम ने उनके नाम पर हुए करोड़ों रुपए के निवेश के सिलसिले में उनसे पूछताछ की थी, जिस पर डीके ने कहा था कि जानबूझकर उनको और उनके परिवार को तंग किया जा रहा है, जिस पर काफी हंगामा मचा था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+