कर्नाटक चुनाव: वरिष्ठ नेता और पूर्व विधायक मोहिउद्दीन बावा ने छोड़ी कांग्रेस, जेडीएस से लड़ेगे चुनाव
कर्नाटक चुनाव: वरिष्ठ नेता और पूर्व विधायक मोहिउद्दीन बावा ने छोड़ी कांग्रेस, जेडीएस से लड़ेगे चुनाव

कर्नाटक विधानसभा चुनाव के नामांकन के आखिरी दिन टिकट ना मिलने से नाराज कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व विधायक मोहिउद्दीन बावा ने गुरुवार को कांग्रेस से इस्तीफा देकर जनता दल (सेक्युलर) ज्वॉइन कर ली है। मोहिउद्दीन बावा मंगलुरु उत्तर से टिक चाहते थे लेकिन बावा की जगह कांग्रेस ने इनायत अली को टिकट देकर इस सीट से कांग्रेस के प्रत्याशी के तौर पर चुनाव मैदान में उतारा है/
कांग्रेस से टिकट ना मिलने पर असंतुष्ट नेता बावा ने पहले पार्टी छोड़ दी इसके बाद मोहिउद्दीन बावा ने जेडीएस प्रमुख पूर्व प्रधानमंत्री देवेगौड़ा से मुलाकात की। इसके बाद उनहोंने ऐलान किया कि वो जेडीएस के टिकट पर मंगलुरु नार्थ से चुनाव लड़ रहे हैं। उन्होंने 2013 में कांग्रेस के टिकट पर मंगलुरु उत्तर से विधायक के रूप में जीत हासिल की थी। बावा पूर्व सीएम सिद्धारमैया के करीबी सहयोगी भी हैं।












Click it and Unblock the Notifications