Karnataka Elections: JD(S) ने जारी की उम्मीदवारों की तीसरी लिस्ट, जानें कितने लोगों का नाम है शामिल
कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023 के लिए कुुमारस्वामी की जेडीएस पार्टी ने चुनावों के लिए उम्मीदवारों की तीसरी लिस्ट जारी कर दी है।

कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023 के लिए मतदान 10 मई को हो रहा है। इससे पहले राज्य की प्रमुख पार्टियां एक के बाद एक अपने चुनावी उम्मीदवारों की सूची जारी कर रही हैं। राज्य की प्रमुख क्षेत्रीय पार्टी जनता दल (सेक्युलर) जो सत्ता में किंग मेकर की भूमिका निभा चुकी है। उसी जेडीएस ने विधानसभा चुनाव के उम्मीदवारों की तीसरी सूची जारी कर दी है।
हालांकि जेडीएस ने अपनी तीसरी लिस्ट में महज छह और नामों का नाम शामिल किया हैं जिन्हें आगामी कर्नाटक विधानसभा चुनावों में के लिए मैदान में उतारा है। जनता दल (सेक्युलर) अब तक 149 उम्मीदवारों की सूची जारी की है। 93 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट दिसंबर में और दूसरी लिस्ट जिसमें 50 उम्मीदवारों के नाम हैं उस लिस्ट को बीते शुक्रवार को जारी की गई थी।
सिद्धारामैया से किसका होगा मुकाबला
इस तीसरी लिस्ट में रघु आचार का नाम भी शामिल हैं। कुमारस्वामी की पार्टी ने कांग्रेस के पूर्व एमएलसी रघु अचार को चित्रदुर्ग से मैदान में उतारा है। पूर्व विधायक डॉ भारती शंकर वरुणा से चुनाव लड़ेंगी ये वो ही वरुणा सीट हैं जहां पर कांग्रेस और भाजपा ने अपने धुरंधर नेताओं को चुनावी मैदान में उतारा है।
जानें किसे किसी निर्वाचन सीट से दिया है टिकट
वरुणा सीट पर डॉ भारती शंकर का मुकाबला पूर्व सीएम और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सिद्धारमैया से होगा। वहीं डॉ. देवराज पाटिल, जो कांग्रेस से जद (एस) में शामिल हुए, उन्हें बागलकोट निर्वाचन क्षेत्र से टिकट मिला।
एम एन मुथप्पा को कोडागु जिले के जिला मुख्यालय मडिकेरी से और अमरश्री को मूडबिद्री से मैदान में उतारा गया है। यादगीर से पूर्व मंत्री ए बी मलाका रेड्डी चुनाव लड़ रहे हैं। जद (एस) की यह तीसरी सूची है और पार्टी द्वारा आने वाले दिनों में और नाम जारी किए जाने की उम्मीद है।
15 उम्मीदवारों के नाम अभी जारी होना बाकी है
कांग्रेस पार्टी ने आगामी कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए 43 नामों के साथ शनिवार को उम्मीदवारों की तीसरी सूची जारी की। सबसे पुरानी राष्ट्रीय पार्टी को अभी 15 और उम्मीदवारों के नाम जारी करने हैं। बीजेपी भी आज अपनी फाइनल लिस्ट जारी कर सकती है।












Click it and Unblock the Notifications