कर्नाटक चुनाव: भाजपा को लगने वाला है एक और झटका, अयानूर मंजूनाथ देंगे MLC पद से इस्तीफा

कर्नाटक विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए आतुर भाजपा नेता आयनूर मंजूनाथ ने एमएलसी पद से इस्‍तीफा देने का ऐलान किया है।

bjpmlc

कर्नाटक विधानसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है। बीजेपी, कांग्रेस और जेडीएस पार्टियां जिसके बीच इस चुनाव में मुकाबला होने वाला है वो अपने उम्‍मीदवारों की लिस्‍ट फाइनल करने में जुटी हुई हैं। वहीं भाजपा ने उम्‍मीदवारों की लिस्‍ट 8 अप्रैल के बाद ही शेयर करेगी। इसी बीच बीजेपी एमएलसी अयानूर मंजूनाथ ने खुलासा किया कि वो इस चुनाव को लड़ने के लिए कर्नाटक विधान परिषद के सदस्‍य के पद से इस्‍तीफा दे देंगे। इसके साथ ही उन्‍होंने कहा कि वो शिवमोग्गा निर्वाचन सीट से चुनाव लड़ेंगे।

हालांकि उन्‍होंने ये स्‍पष्‍ठ नहीं किया कि वो भाजपा या किसी अन्य राजनीतिक दल से या फिर एक स्वतंत्र उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ेंगे।
एमएलसी अयानूर मंजूनाथ ने सोमवार को ये जानकारी दी कि वो कर्नाटक विधान परिषद के सदस्य के रूप में इस्तीफा दे देंगे और 10 मई को शिवमोग्गा निर्वाचन क्षेत्र से विधानसभा चुनाव लड़ेंगे।

अयानूर मंजूनाथ ने कहा बीजेपी द्वारा टिकट के लिए मेरे अनुरोध का सम्मान करने के कोई संकेत नहीं हैं, इसके बजाय कुछ नेताओं के बच्चों के नाम सूची में पाए गए हैं। उन्‍होंने कहा मैं इस बार निश्चित रूप से चुनाव लड़ूंगा।

इसके साथ ही मीडिया से बात करते हुए भाजपा नेत और एमएलसी आयनूर मंजूनाथ ने कहा मैं एमएलसी पद से इस्तीफा दे रहा हूं।

एमएलसी पद से इस्‍तीफा देने का मन बना चुके अयानूर मंजूनाथ ने भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री के एस ईश्वरप्पा या उनके बेटे के ई कांतेश को चुनाव में उनके खिलाफ चुनाव लड़ने की चुनौती दी, क्योंकि उन्होंने पार्टी को बनाने के लिए उनके साथ काम करने वालों के बजाय बेटे के लिए टिकट मांगने के लिए पूर्व पर निशाना साधा है।

बता दें ईश्वरप्पा वर्तमान में शिवमोग्गा विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं और कहा जाता है कि वह यह सुनिश्चित करने के लिए प्रयास कर रहे हैं कि उनके बेटे को इस बार सीट से भाजपा का टिकट मिले, जहां से भाजपा के ये एमएलसी मंजूनाथ भी चुनाव लड़ने के इच्छुक हैं।

अगर मंजूनाथ इस्‍तीफा दे देते हैं तो विधानसभा चुनाव से पहले पुत्तन्ना और बाबूराव चिंचनसुर के बाद मंजूनाथ इस्तीफा देने वाले तीसरे बीजेपी एमएलसी बन जाएंगे।

याद रहे पूर्व भाजपा नेता पुत्तन्ना और चिंचनसुर दोनों कांग्रेस में शामिल हो गए हैं। जिसमें कांग्रेस ने पुत्तन्ना को बेंगलुरु के राजाजी नगर निर्वाचन क्षेत्र से टिकट दिया है वहीं चिंचनसुर के कलाबुरगी जिले के गुरमिटकल से मैदान में उतरने की संभावना है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+