कर्नाटक में बोले अमित शाह, भाजपा को हराने के लिए मिले हुए हैं जेडीएस और कांग्रेस

कर्नाटक में बोले अमित शाह, मिले हुए हैं जेडीएस और कांग्रेस

बेंगलुरू। कर्नाटक विधानसभा चुनावों के लिए प्रचार अपने आखिरी दौर में पहुंच गया है, ऐसे में तमाम राजनीतिक दलों ने अपनी ताकत झोंक दी है। बुधवार को भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने कई रैलियां की और बेंगलुरू में रोड शो किया। इस दौरान शाह ने कहा कि कर्नाटक में भाजपा को भारी समर्थन मिल रहा है, जिससे साफ है कि हम यहां सरकार बना रहे हैं। शाह ने कहा कि राज्य में जेडीएस और कांग्रेस एक-दूसरे को चुनाव में फायदा पहुंचा रहे हैं, ताकि भाजपा को हराया जा सके लेकिन जनता मन बना चुकी है और वो भाजपा को ही वोट देगी। कर्नाटक में 12 मई को मतदान होना है।

Karnataka Elections BJP Amit Shah roadshow in Bengaluru attacks Congress JDS

अमित शाह ने राज्य के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया पर निशाना साधते हुए शाह ने कहा कि कि हमारे 24 कार्यकर्ताओं की हत्या कर्नाटक में कर दी गई, लेकिन सिद्धारमैय्या सरकार ने एक भी हत्यारे को गिरफ्तार नहीं किया। शाह ने रोड शो के दैरान कहा कि कांग्रेस के लोदग फर्जी वोटर कार्ड बनवाकर और धांधली कर चुनाव जीतना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा सत्ता में आई तो कर्नाटक को भ्रष्टाचार मुक्त साफ-सथुरी सरकार मिलेगी।

वहीं प्रधानमंत्री मोदी भी राज्य में भाजपा के प्रचार के लिए एक-एक दिन में कई-कई रैलियां कर रहे हैं। मोदी लगातार कांग्रेस और कांग्रेस अध्यक्ष को निशाना बना रहे हैं। बुधवार को बंगारपेट में रैली को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने राहुल गांधी और कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि कांग्रेस ने कर्नाटक की इज्जत को मिट्टी में मिला दिया है। आज पूरा देश कांग्रेस के कल्चर को, कारनामों को, नेताओं को और कांग्रेस की नीयत को भली भांति पहचान गया है। देशभर से कांग्रेस को विदाई दी जा रही है। अब कांग्रेस को कर्नाटक से विदा करने की बारी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+