#KarnatakaElections2018: हैदराबाद कर्नाटक, तटीय क्षेत्रों में भाजपा को बढ़त

नई दिल्ली। कर्नाटक में भारतीय जनता पार्टी ने जबरदस्त वापसी की है, 2013 में 42 सीटों से भाजपा लगभग दोगुनी करती हुई दिखाई दे रही है। भाजपा ने कर्नाटक के कई क्षेत्रों में जबरदस्त वापसी करते हुए अपना दम दिखाया है। भाजपा ने हैदराबाद कर्नाटक और तटीय कर्नाटक में काफी अच्छा प्रदर्शन करती नजर आ रही है। इन दोनों ही क्षेत्रों में भाजपा उम्मीद से बेहतर प्रदर्शन कर रही है, ऐसे में अंतिम नतीजे आने के बाद यह स्थिति साफ होगी कि भाजपा का इन क्षेत्रों में कितना दबदबा रहता है।

bjp

जिस तरह से शुरुआती परिणाम सामने आ रहे हैं, उसके बाद माना जा रहा है कि इस बार कर्नाटक विधानसभा त्रिशंकु विधानसभा होगी, ऐसे में जेडीएस की भूमिका काफी अहम हो जाएगी। लिहाजा भाजपा और कांग्रेस दोनों ही पार्टी जेडीएस को साधने की पूरी कोशिश करेंगे। हालांकि चुनाव से पहले कांग्रेस और जेडीएस के बीच काफी तनातनी देखने को मिली थी, ऐसे में कयास लगाया जा रहा है कि जेडीएस और भाजपा साथ आ सकते हैं।

बहरहाल चुनाव के अंतिम नतीजे आने के बाद ही यह स्थिति साफ होगी कि भाजपा और कांग्रेस में से कौन सी पार्टी सबसे बड़ी पार्टी बनकर सामने आती है। भाजपा और कांग्रेस में कांटे की टक्कर लगातार बरकरार है और दोनों ही पार्टियां कुछ ही सीटों से आगे-पीछे चल रही हैं। वहीं इन शुरुआती नतीजों के बाद कांग्रेस नेता अशोक गहलोत ने जेडीएस के साथ गठबंधन पर कहा कि सभी विकल्प खुले हुए हैं, हम पूर्ण नतीजे आने का इंतजार कर रहे हैं।

इसे भी पढ़ें- #KarnatakaElections2018: नहीं काम आया कांग्रेस का लिंगायत कार्ड, भाजपा ने बनाई बढ़त

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+