क्विक अलर्ट के लिए
नोटिफिकेशन ऑन करें  
For Daily Alerts
Oneindia App Download

कर्नाटक चुनाव: एबीपी के एग्जिट पोल में भाजपा सबसे बड़ी पार्टी

By Rizwan
Google Oneindia News

नई दिल्ली। कर्नाटक में शनिवार शाम 6 बजे 222 सीटों के लिए चुनाव संपन्न हो गया है। राज्य में 224 सीटे हैं, 2 सीटों पर चुनाव नहीं हुआ है। चुनाव के बाद आए एग्जिट पोल में भाजपा को सबसे बड़ी पार्टी बताया गया है। भाजपा को 41 फीसदी, कांग्रेस को 39 फीसदी और जेडीएस को 17 फीसदी वोट मिलने की बात कही गई है। राज्य में भाजपा को 97 से 109, कांग्रेस को 87 से 99 और जेडीएस को 21-31 सीट मिलने की बात एग्जिट पोल में कही गई है। ये एग्जिट पोल एबीपी न्यूज और सी वोटर ने किया है।

karnataka exit polls 2018

एबीपी के एग्जिट पोल के मुताबिक, पुराने मैसूर में आने वाली 55 सीटों पर भाजपा को 23, कांग्रेस को 38 और जेडीएस को 36 फीसदी वोट मिले हैं। वहीं मुंबई कर्नाटक रीजन की 50 सीटों पर भाजपा और कांग्रेस को 45-45 फीसदी जबकि जेडीएस को सात फीसदी वोट मिल रहे हैं। बेंगलुरू रीजन में भाजपा को 44 और कांग्रैस को 35 फीसदी वोट मिल रहे हैं।

पुराने मैसूर में आने वाली 55 सीटों पर भाजपा को4-6, कांग्रेस को 27-29 और जेडीएस को 19-21 सीटे मिल रही हैं। कोस्टल कर्नाटक की 21 सीटों में से भाजपा को 14 से 16 और कांग्रेस को 5 से सात सीटें मिल रही हैं। वहीं मुंबई कर्नाटक रीजन की 50 सीटों पर भाजपा और कांग्रेस को 24-26 सीटें मिल रही हैं।

ज्यादातर एग्जिट पोल कांग्रेस और भाजपा में कड़ी टक्कर दिखा रहे हैं। भाजपा, कांग्रेस और जेडीएस तीनों ही पार्टियां एग्जिट पोल से इतर राज्य में सरकार बनाने का दावा कर रही हैं।

Comments
English summary
Karnataka Elections 2018 abp news c voter exit poll
देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें
For Daily Alerts
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
X