Karnataka Election: बेंगलुरू में PM Modi Roadshow में लगे 'मोदी जी लव यू' के नारे, भगवा रंग से नहाया बेंगलुरू
कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बेंगलुरू में मेगा रोड शो किया। मोदी के स्वागत में पूरा बेंगलुरू भववा रंग से नहाया नजर आया।

कर्नाटक विधानभा चुनाव के लिए भाजपा के लिए चुनाव प्रचार करने के लिए शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राजधानी बेंगलुरू पहुंचे। पीएम मोदी ने बेंगलुरू में सुबह रोड शो किया। बेंगलुरू में प्रधानमंत्री का स्वागत करने के लिए सुबह से ही लोग हाथ में भगवा झंडा लहराते हुए सड़कों पर खड़े नजर आए। पीएम मोदी के रोड शो में बेंगलुरू की सड़के भगवा रंग से नहाई नजर आईं। रोड शो में अपने सामने पीएम मोदी को देखते ही लोगों ने मोदी जी की जय, मोदी जी लव यू के नारे लगाने शुरू कर दिए।

पीएम मोदी के रोड शो का काफिला जब जेपी नगर में पहुंचा तो सुबह से पीएम मोदी के इंतजार खड़े लोगों ने पीएम पर गेंदे के फूल और मालाएं बरसाते हुए भव्य स्वागत किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 10 मई को होने वाले कर्नाटक विधानसभा चुनाव के प्रचार के लिए शहर के कम से कम 18 विधानसभा क्षेत्रों को इस रोड शो के जरिए कवर किया।

पीएम मोदी को देखते ही खुशी से झूम उठे बच्चे और बूढ़े
सुबह आठ बजे से बच्चे, बूढ़े भी सड़क किनारे बैराकैटिंग के किनारे जोश के साथ अपने देश के प्रधानमंत्री का इंतजार करते नजर आए। पीएम मोदी जब गाड़ी चुनावी रैली के लिए बनी स्पेशल ओपेन गाड़ी में सवार होकर रोड शो में नजर आए तो उन्हें देखकर सब जोर-जोर से मोदी-मोदी के नारे लगाने लगे।

मोदी के चेहरे के तेज ने लोंगों को किया आकर्षित
किसी को मोदी का लाल रंग का दमकता चेहरा भा गया तो किसी को उनकी पर्सनॉलिटी ने मोहित कर दिया। बच्चे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को देखकर खुशी से झूमते नजर आए। कई महिलाएं और पुरुष पीएम मोदी को सामने से देखकर फूले नहीं समा रहे थे। वे पीएम मोदी को देखकर आपस में मोदी की तारीफ करने लगे। पीएम मोदी की रैली में देखने आईं सुग्रा बोली मोदी को सामने से देखना बहुत ही अद्भुत अनुभव था... रोड शो में मोदी को देखकर सभी के हौसले बुलंद थे। वहीं रोड शो देखने पहुंचे अन्य लोगों ने कहा पीएम मोदी को देखकर दिल में जोश भर गया।
जनता के मन मे पीएम मोदी के प्रति दिखा गजब का विश्वास
बेंगलुरू के हनुमंत नगर में पास पीएम मोदी का रोड शो पहुंचा तो वहां पर राजस्थानी समाज के लोग पारंपरिक पोशाक में सिर पर साफा बांधकर पीएम मोदी का ढोल नागाड़ो से स्वागत किया। ट्रेड एक्टविस्ट सज्जन राज मेहता ने पीएम मोदी का रोड शो देखने के बाद बोले 'आज के इस रोड शो में देखा कि सभी तबके ,सभी वर्ग और वर्ण की जनता ने उपस्थित होकर दिल से जो पीएम मोदी पर पुष्प वर्षा की , वह पल आनंदित करने वाला था। हार जीत होती रहती हैं , सरकार आती जाती हैं , जनता के मन मे विश्वास की हिलोरें जगाना भी कुछ कम नहीं होता' ।
पीएम मोदी ने पूरे रोड शो में हाथ हिलाकर जनता पर लुटाया प्यार
वहीं प्रचार गाड़ी पर पीएम मोदी के साथ कर्नाटक के सबसे युवा सांसद तेजस्वी सूर्या भी नजर आए। पीएम मोदी ने पूरे रोड शो के दौरान मुस्कुराते हुए हाथ हिलाते हुए बेंगलुरू की जनता के प्यार और स्वागत कर धन्यवाद देते हुए नजर आए।
-
PM Modi Speech Highlights: 'नौजवानों के भविष्य को मिलेगी उड़ान', PM मोदी ने किया Noida Airport का उद्घाटन -
Jewar Noida Airport LIVE: उत्तर प्रदेश की उड़ान का प्रतीक है नोएडा एयरपोर्ट-PM मोदी -
Jewar Airport: 'हर दो मिनट में उड़ेगा एक जहाज', PM मोदी ने किया एशिया के सबसे बड़े एयरपोर्ट का उद्घाटन! -
Jewar Airport Explainer: कितनी लागत से बना? कितनी फ्लाइट्स चलेंगी-कनेक्टिविटी? कितने टर्मिनल?-7 सवालों के जवाब -
Fact Check: क्या सच में देश में लगने वाला है Lockdown? क्या है वायरल दावों का सच? -
PM Modi CM Meeting: PM मोदी राज्यों के CM के साथ कर रहे मीटिंग, ममता बनर्जी क्यों नहीं हुईं शामिल? -
Petrol Price Bangalore: Excise Duty कटौती से बेंगलुरु में कितना सस्ता हुआ पेट्रोल-डीजल? जान लें ताजा भाव -
Lockdown का PM मोदी ने क्या सच में ऐलान किया? संकट में भारत? फिर से घरों में कैद होना होगा?- Fact Check -
फ्रांस में गूंजेगा भारत का नाम! 'एवियन समिट' में शामिल होंगे PM Modi, G7 बैठक में जयशंकर-बैरो की बड़ी बातचीत -
Middle East Crisis पर PM मोदी ने CM संग बुलाई इमरजेंसी मीटिंग, क्या है सरकार का 7 एम्पावर्ड ग्रुप्स प्लान? -
LPG GAS Crisis Big News: Delhi के लिए खुशखबरी! इन 7 कैटेगरी में बंटा कमर्शियल LPG कोटा 20% से बढ़ाकर 50% हुआ -
Gold Rate Today: सोने में भारी गिरावट, रिकॉर्ड हाई से 50,000 सस्ती! अब आपके शहर में ये है 22k और 18K कीमत












Click it and Unblock the Notifications