Karnataka Election: सिद्धारमैया का बड़ा ऐलान, सरकार बनी तो आरक्षण को 75% तक बढ़ाएंगे

Karnataka Election: कर्नाटक चुनाव की उल्टी गिनती शुरू हो गई है, इस बीच सिद्धारमैया ने ऐलान किया है कि प्रदेश में सरकार बनी तो आरक्षण को बढ़ाकर 75 फीसदी तक कर दिया जाएगा।

siddaramaiah

Karnataka Election: कर्नाटक में विधानसभा चुनाव को अब कुछ ही दिन बचे हैं। ऐसे में राजनीतिक दलों के वादों की लिस्ट बढ़ती जा रही है। कांग्रेस नेता और प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने बुधवार को कहा कि उनकी पार्टी आरक्षण की सीमा को सभी जातियों के लिए उनकी आबादी के आधार पर 75 फीसदी तक बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है।

बता दें कि कर्नाटक में फिलहाल 66 फीसदी आरक्षण है, जिसमे 10 फीसदी आर्थिक रूप से कमजोर लोगों के लिए है। कांग्रेस पार्टी लगातार आरक्षण नीति का समर्थन कर रही है और पार्टी ने वादा किया है कि सरकारी पदों में वह आरक्षित सीटों की संख्या को 75 फीसदी करेगी।

इससे पहले सिद्धारमैया ने कहा था कि प्रस्तावित 17 फीसदी आंतरिक आरक्षण बंटा हुआ है, 6 फीसदी एससी लेफ्ट, 5.5 फीसदी एससी राइट, 4.5 फीसदी अछूतों, 1 फीसदी अन्य को दिया जाता है। लेकिन 17 फीसदी बढ़ा हुआ आरक्षण अभी तक वैद्य नहीं है।

भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए सिद्धारमैया ने कहा कि मुसलमानों का 4 फीसदी आरक्षण खत्म करना गलत है। वोकलिंगा ने अपनी आबादी के आधार पर 12 फीसदी आरक्षण की मांग की है, लिंगायत भी 2ए श्रेणी में आरक्षण की मांग कर रहे हैं।

लेकिन सरकार इसे नजरअंदाज करते हुए मुसलमानों के आरक्षण को खत्म कर दिया। प्रदेश में आदर्श आचार संहिता लागू होने के ठीक पहले भाजपा सरकार ने मुसलमानों के आरक्षण को खत्म कर दिया।

वहीं सिद्धारमैया के बयान पर भाजपा ने कहा कि कांग्रेस इस तरह की चीजो को लागू नहीं कर सकती है क्योंकि पार्टी बुरी तरह से हारने वाली है।

इससे पहले राजनाथ सिंह ने कहा था कि कांग्रेस मजहब का इस्तेमाल करके सत्ता में आई थी। मुसलमानों को 4 फीसदी आरक्षण दिए जाने को लेकर राजनाथ सिंह ने हमला बोला था। यह सिर्फ मुस्लिम तुष्टिकरण के लिए किया गया था।

बता दें कि कर्नाटक में 10 मई को विधानसभा चुनाव होगा। प्रदेश की सभी 224 सीटों पर एक साथ मतदान होगा। जबकि 13 मई को मतों की गणना होगा। चुनाव में भाजपा और कांग्रेस के बीच सीधा मुकाबला है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+