Karnataka election: PM मोदी बोले- कांग्रेस ने मुझे 91 बार गाली दी, जितना गाली देती है उतना ध्वस्त होती जाती है
karnataka election: बीदर में भाजपा के लिए प्रचार करने पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा ये कर्नाटक को देश में नंबर वन बनाने का चुनाव है, जिसके लिए डबल इंजन की सरकार जरूरी है।

कर्नाटक विधान सभा चुनाव 2023 के लिए मतदान 10 मई को होगा और 13 मई को चुनाव परिणाम घोषित होगा। चुनाव की तारीखों की घोषणा के बाद पहली बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कर्नाटक में भाजपा का प्रचार करने के लिए पहुंच चुके हैं। पीएम मोदी ने शनिवार को बीदरन जिले के हुमनाबाद में एक मेगा रैली को संबोधित किया।
ये चुनाव कर्नाटक को देश का नंबर 1 राज्य बनाने का चुनाव है
हुमनाबाद में पीएम मोदी ने रैली की शुरूआत करते हुए कहा कि मैं सौभाग्यशाली हैं कि बीदर जिले में अपनी रैली की शुरुआत कर रहा हूं। पीएम मोदी ने कहा कि मुझे बीदर का आशीर्वाद पहले भी मिला था। यह चुनाव सिर्फ जीतने के लिए नहीं है, यह कर्नाटक को देश का नंबर 1 राज्य बनाने का चुनाव है। उन्होंने कहा राज्य का विकास तभी हो सकता है जब उसके सभी अंगों का विकास हो। यह चुनाव राज्य की भूमिका तय करेगा।
समग्र विकास के लिए डबल इंजन सरकार आवश्यक
प्रधानमंत्री ने कहा कर्नाटक के समग्र विकास के लिए डबल इंजन सरकार के लिए सत्ता में रहना आवश्यक है। डबल इंजन सरकार का अर्थ है डबल बेनिफिट और डबल स्पीड। उन्होंने कहा कर्नाटक में रिकॉर्ड तोड़ विदेशी प्रत्यक्ष निवेश हुआ है। कई परियोजनाएं ऐसी हैं जो दशकों से लंबित थीं और हमने उन्हें रिकॉर्ड समय में पूरा किया है, जिनमें से कई परियोजनाएं कर्नाटक में हैं।
कांग्रेस ने मुझे 91 बार गाली दी है
पीएम मोदी ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे द्वारा जहरीला सांप बोले जाने पर कटाक्ष करते हुए कहा 'कांग्रेस ने मुझे फिर से गाली देना शुरू कर दिया है। हर बार कांग्रेस मुझे गाली देती है, वह ध्वस्त हो जाती है। कांग्रेस ने मुझे 91 बार गाली दी है। कांग्रेस को मुझे गाली देने दो, मैं कर्नाटक के लोगों के लिए काम करता रहूंगा'।
कांग्रेस ने किसानों से झूठे वादे किए
प्रधानमंत्री ने कहा कर्नाटक फिर से बीजेपी सरकार के लिए तैयार है। कांग्रेस पर हमला बोलते हुए पीएम मोदी ने कहा कांग्रेस ने केवल कर्नाटक के किसानों और लोगों से झूठे वादे किए थे। कांग्रेस सरकार के तहत राज्य के किसानों को कोई लाभ नहीं मिला है।
कांग्रेस-जेडीएस गठबंधन सरकार पर साधा निशाना
पिछली कांग्रेस-जेडीएस गठबंधन सरकार पर निशाना साधते हुए मोदी ने उस पर पीएम किसान योजना के लिए किसानों की लाभार्थी सूची भेजने में देरी का आरोप लगाया।
कांग्रेस ने राज्य में विकास ठप कर दिया है
पीएम ने आरोप लगाया कांग्रेस ने राज्य में विकास ठप कर दिया है। उन्होंने कहा कांग्रेस गरीबों के संघर्ष और दर्द को कभी नहीं समझेगी। कांग्रेस ने यहां सदनों की गति धीमी की। कांग्रेस ने सिर्फ तुष्टीकरण की राजनीति की। कर्नाटक को कांग्रेस सरकार के तहत नुकसान उठाना पड़ा है। कांग्रेस को सिर्फ सीटों की चिंता है उसे राज्य की जनता की।
भाजपा ने लोगों को आवास दिए
प्पीएम मोदी ने कहा भाजपा ने यहां महिलाओं को मकान का मालिकाना हक दे दिया। पीएम मोदी ने यह भी कहा कि पीएम आवास योजना के तहत अकेले बीदर जिले में 20,000 घर बनाए जा रहे हैं।
#WATCH | "Congress has started abusing me again. Every time Congress abuse me, it gets demolished. Congress has abused me 91 times...Let Congress abuse me, I will keep on working for the people of Karnataka...," says PM Narendra Modi addresses a public meeting at Humnabad in… pic.twitter.com/bd4XbN0nT6
— ANI (@ANI) April 29, 2023
बता दें पीएम मोदी चुनावी राज्य कर्नाटक में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अभियान को आगे ले जाने की उम्मीद के साथ सप्ताह के अंत में छह जनसभाएं और दो रोड शो करने वाले हैं। जिसकी शुरूआत शनिवार को बीदर में मेगा रैली से हो चुकी है।
पीएम मोदी का विजयपुरा और बेलगावी के कुडाची जाने का भी कार्यक्रम है, और फिर आज बाद में एक रोड शो के लिए राज्य की राजधानी बेंगलुरु पहुंचे। भीड़ से बचने और पीएम की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए बेंगलुरु ट्रैफिक पुलिस ने इस संबंध में एक ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की।












Click it and Unblock the Notifications