Karnataka election: भाजपा उम्मीदवार के लिए प्रचार करने पहुंचे कन्नड़ एक्टर किच्चा सुदीप, जुटे हजारों लोग
karnataka election: चित्रदुर्ग में भाजपा उम्मीदवार के लिए प्रचार करने के लिए बुधवार को कन्नड़ अभिनेता किच्चा सुदीप पहुंचे थे। यहां पर उन्होंने रोड शो किया जिसमें बड़ी संख्या में भाजपा समर्थक जुटे।

कर्नाटक विधानसभा चुनाव में जीत हासिल कर दोबारा सत्ता में आने के लिए भाजपा चुनाव प्रचार में अपनी पूरी ताकत झोंक रही है। केंद्रीय मंत्री, नेता कार्यकर्ता चुनाव मैदान में कड़ी धूप में चुनाव प्रचार करते नजर आ रहे हैं। वहीं बुधवार को भाजपा के स्टार प्रचारक कन्नड़ा फिल्मों के सुपरस्टार सुदीप किच्चा ने भाजपा उम्मीदवार के लिए चुनाव प्रचार करने नजर आए।
कन्नड़ अभिनेता किच्चा सुदीप ने चित्रदुर्ग में मोलाकलमुरु विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार एस थिप्पेस्वामी के लिए प्रचार किया। इस मौके पर हजारों की संख्या में भाजपा के समर्थक जुटे नजर आए। सुदीप किच्चा रोड शो में चित्रदुर्ग की जनता हो हाथ हिलाकर अभिवादन करते नजर आए।
#WATCH | Kannada actor Kiccha Sudeep campaigns for Bharatiya Janata Party candidate from Molakalmuru Assembly constituency, S Thippeswamy, in Chitradurga#KarnatakaElections pic.twitter.com/CL7I4mY0UG
— ANI (@ANI) April 26, 2023
कर्नाटक में जैसे-जैसे चुनाव की तारीख नजदीक आ रही है वैसे-वैसे भाजपा और कांग्रेस दोनों के प्रचार तेज कर दिया है। कई केंद्रीय मंत्रियों, वरिष्ठ नेताओं और स्टार प्रचारकों ने रैलियों और रोड शो करने पहुंच चुके हैं।
सीएम बसवराज बोम्मई ने मंगलवार को हुबली-धारवाड़ पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में प्रचार किया। वहीं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के रोड शो किया जिसमें बड़ी संख्या में लोग जुटे थे।
वहीं बुधवार को कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने मैसूरु और चामराजनगर के कुछ हिस्सों का दौरा कर रही है। जिसे पुराना मैसूर क्षेत्र कहा जाता है, जो कि वोक्कालिगा समुदाय का प्रमुख क्षेत्र माना जाता है।
वहीं श्राजपा रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी कर्नाटक में बेलागवी और बागलकोट जिलों से आज से शुरू होने वाले भाजपा के अभियान में शामिल होंगे याद रहे कर्नाटक में 10 मई को मतदान होगा और मतगणना 13 मई को होनी है।












Click it and Unblock the Notifications