Karnataka Election: कर्नाटक दौरे पर पहुंचे नड्डा ने एक्टर सुदीप किच्चा संग बोम्मई के शिवगांव में किया रोडशो
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई, कन्नड़ अभिनेता किच्छा सुदीप और अन्य भाजपा नेताओं ने शिगगांव में रोड शो किया। ये बोम्मई का निर्वाचन क्षेत्र है।

कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023 के लिए राज्य भर में मतदान 10 मई को होगा और 13 मई को चुनाव परिणाम घोषित होंगे। भारतीय जनता पार्टी सत्ता में वापसी करने के लिए जमकर चुनाव प्रचार कर रही है। भाजपा के द्वारा उम्मीदवारों की लिस्ट जारी होने के बाद जिस कदर भाजपा के दिग्गज नेताओं ने बगावत करते हए दूसरी विरोधी पार्टी ज्वॉइन कर ली है जिसकी वजह से ये मुकाबला भाजपा के लिए और कठिन हो चुका है।
शेट्टार के कांग्रेस ज्वॉइन करते ही हुबली पहुंचे नड्ढा
ऐसे में भाजपा की रणनीति अधिक से अधिक रैलियों और जनसभाओं के माध्यम से जनता से संपर्क साध कर उनके वोट अपने पक्ष में लाना है। जगदीश शेटृटार के भाजपा छोड़ कांग्रेस ज्वॉइन करने के एक दिन बाद ही अब उनके क्षेत्र हुबली जो भाजपा का गढ़ माना जाता है वहां भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा पहुंच चुके थे।
किच्चा सुदीप ने किया नड्डा का स्वागत
वहीं कन्नड़ अभिनेता किच्चा सुदीप जो भाजपा और बोम्मई के समर्थन में भाजपा के चुनाव प्रचार करने के लिए उतरे हैं, उन्होंने हुबली हवाई अड्डे पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष नलिनकुमार कतील और पार्टी के अन्य नेताओं से मुलाकात की।
नड्डा और किच्चा ने किया बोम्मई के क्षेत्र में रोड शो
मंगलवार को एयरपोर्ट पर नड्डा का पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई, कन्नड़ अभिनेता किच्छा सुदीप और अन्य भाजपा नेताओं ने शिगगांव में रोड शो किया। विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की घोषणा के बाद नड्डा का राज्य का यह पहला दौरा है। इसलिए ये दौरा अहम माना जा रहा है।
जनता को किया संबोधित
नड्डा बोम्मई के शिगगांव (हावेरी) का भी दौरा करेंगे, शिवगांव से कर्नाटक के मौजूदा मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई चुनाव लड़ रहे हैं। नड्डा हावेरी जिले के शिगगांव जाएंगे और संठे मैदान से पुराने बस स्टैंड होते हुए तालुक स्टेडियम तक मेगा रोड शो किया इसके बाद जनसभा को संबोधित करते हुए नड्डा ने विपक्षी पार्टी पर जमक हमला बोला। नड्डा दोपहर में शिगगांव (हावेरी जिला) के तालुक स्टेडियम में एक विशाल जनसभा को संबोधित किया । नड्डा तालुक कार्यालय, शिगगांव, हावेरी जिले में नामांकन दाखिल करने में भी भाग लिया।
दो दिवसीय दौरे पर हैं जेपी नड्डा
बता दें जेपी नड्डा भाजपा के प्रमुख दक्षिणी राज्य के दो दिवसीय दौरे पर हैं। हुबली जहां नड्डा और भाजपा चुनाव प्रचार के लिए पहुंची है वो पूर्व मुख्यमंत्री जगदीश शेटट्टार का क्षेत्र है। भाजपा से छह बार विधायक रहे शेट्टार ने रविवार को भाजपा से टिकट ना मिलने पर इस्तीफा दे दिया था और लिंगायत नेता शेट्टार ने कांग्रेस ज्वॉइन कर ली।
भाजपा के लिए प्रतिष्ठा का प्रश्न बनी ये सीट
कांग्रेस ने शेट्टार को उनकी मनचाही सीट हुबली-धारवाड़ सेंट्रल से टिकट देकर भाजपा के खिलाफ खड़ा कर दिया है। जिसके बाद भाजपा के लिए हुबली-धारवाड़ सेंट्रल सीट जीतना प्रतिष्ठा का प्रश्न बन चुका है।
नड्डा हुबली के मठों का भी दौरा करेंगे
गौरतलब है कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा अपनी इस यात्रा के दौरान नड्डा हुबली जिले के कुछ प्रमुख मठों का दौरा करने सहित कई सार्वजनिक कार्यक्रमों और संगठनात्मक बैठकों में भाग लेंगे।नड्डा हुबली शहर के बीवीबी इंजीनियरिंग कॉलेज ऑडिटोरियम, विद्या नगर में बुद्धिजीवियों से भी बातचीत करेंगे और बाद में हुबली मंडल के शक्तिकेन्द्र प्रमुखों के सम्मेलन को संबोधित करेंगे।
हावेरी जिले में एक विशाल रोड शो
इसके अलावा अपनी यात्रा के दौरान, नड्डा के हावेरी जिले में एक विशाल रोड शो और सार्वजनिक रैली में भाग लेने सहित पार्टी के कई सार्वजनिक कार्यक्रमों और संगठनात्मक बैठकों में भाग लेने की उम्मीद है।












Click it and Unblock the Notifications