Karnataka election 2023: 'हेट स्पीच' मामले में बीजेपी के बाद कांग्रेस डेलीगेशन पहुंचा चुनाव आयोग
कर्नाटक विधानसभा चुनाव के संग्राम के बीच कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल ने भी हेट स्पीच को लेकर चुनाव आयोग से शिकायत की। इससे पहले बीजेपी ने भी मल्लिकार्जुन और उनके बेटे प्रियांक खड़गे के खिलाफ शिकायत की।

Karnataka election: Karnataka Election: कर्नाटक विधानसभा चुनाव में प्रचार के साथ 'हेट स्पीच' का मुद्दा गर्म है। बीजेपी के बाद कांग्रेस डेलिगेशन भी चुनाव आयोग पहुंचा। शिकायत में आरोप लगाया कि 'हेट स्पीच' के जरिए समाज को डराने, बांटने और गुमराह करने की कोशिश की जा रही है।
इससे पहले बीजेपी कांग्रेसी नेताओं के बयानों को लेकर बीजेपी आक्रमक है। केन्द्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने पीएम मोदी पर की गई टिप्पणी को लेकर चुनाव आयोग में आपत्ति दर्ज कराई है। कर्नाटक चुनाव के बीच दोनों ही पार्टियों का एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप जारी है।

कांग्रेस के सलाम खुर्शीद, राज्य सभा सांसद विवेक तन्खा समेत अन्य नेताओं ने चुनाव आयोग में दी शिकायत में कहा कि गृह मंत्री अमित शाह, यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ और बीजेपी अध्यक्ष ने कई आपत्तिजनक बयान दिए है।
BJP के नेताओं द्वारा देश में 'हेट स्पीच' के जरिए समाज को डराने, बांटने और गुमराह करने की कोशिश की जा रही है। इनके खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर आज कांग्रेस का डेलिगेशन चुनाव आयोग से मिला।
— Congress (@INCIndia) May 2, 2023
इस विषय पर पूरी जानकारी दे रहे हैं श्री @salman7khurshid और श्री @VTankha : pic.twitter.com/X9i6JY4RC1
तन्खा ने कहा, ''संवैधानिक पदों पर बैठे लोग ऐसी बातें बोलते हैं, जिससे ध्रुवीकरण और समाज तथा देश में विभाजन होता है। गृह मंत्री कहते हैं कि अगर कांग्रेस सत्ता में आ जाएगी, तो दंगा हो जाएगा। कांग्रेस लंबे समय से राष्ट्रीय पार्टी है। क्या कांग्रेस की सरकारों में हमेशा दंगे होते थे? दंगे कौन कराता है, सबको पता है।''
उन्होंने कहा, ''हमने आयोग से कहा है कि गृह मंत्री, भाजपा अध्यक्ष नड्डा और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने जो बयान दिए हैं, वो 'हेट स्पीच' की परिभाषा के दायरे में आते हैं। इस पर चुनाव आयोग को कार्रवाई करनी चाहिए।''

उधर बीजेपी की ओर से पीयूष गोयल ने कहा कि मल्लिकार्जुन और उनके बेटे प्रियांक खड़गे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए अभद्र शब्द का इस्तेमाल किया। उन्होंने जो कहा वह निंदनीय है। उनके खिलाफ चुनाव आयोग से कार्रवाई की मांग की है। कर्नाटक में बीजेपी को भरपूर समर्थन मिल रहा है, पीएम मोदी की लोकप्रियता है, इससे कांग्रेस बुरी तरह से बौखलाई हुई है। आरोप लगाया कि कांग्रेस कोशिश में हैं कि किसी भी तरह से चुनाव के बीच कानून व्यवस्था को खराब की जाए।
अगर कांग्रेस तुष्टिकरण के माध्यम से चुनाव लड़ना चाहती है तो कर्नाटक की जनता उन्हें मुंहतोड़ जवाब देते हुए भाजपा को पूर्ण बहुमत वाली सरकार बनाने का मौका देगी। pic.twitter.com/h0LVBrEbTj
— Piyush Goyal (@PiyushGoyal) May 2, 2023












Click it and Unblock the Notifications