Karnataka election 2023: कांग्रेस की 5 गारंटी के जवाब में बीजेपी के टॉप 3 चुनावी वादे क्या हैं?
कांग्रेस पार्टी कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए पांच गारंटियों की घोषणा कर चुकी है। वहीं सोमवार को भारतीय जनता पार्टी ने अपना चुनावी घोषणा पत्र जारी कर चुनावी घोषणाएं की हैं।

BJP manifesto for karnataka election 2023: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023 में जीत हासिल कर सत्ता में वापसी करना चाहती है। 10 मई को चुनाव के लिए मतदान होने के ठीक नौ दिन पहले आज 1 मई सोमवार को भाजपा ने चुनावी घोषणा पत्र जारी किया है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए 'द पीपल्स मेनिफेस्टो' जारी किया है। जिसमें 16 बड़े चुनावी वाादे किए हैं।
इससे पहले कांग्रेस पांच गारंटियों के तौर पर अपने पांच बड़े चुनावी वादों का ऐलान कर चुकी है। आइए जानते हैं कांग्रेस की 5 गारंटियों के जवाब में बीजेपी के इस चुनाव में जनता से क्या शीर्ष तीन चुनावी वादे क्या हैं?
भाजपा ने चुनावी घोषणा पत्र में किए हैं ये वादें
- वंचित, गरीब परिवारों को 5 लीटर नंदिनी दूध नियमित तौर पर दिया जाएगा।
- गरीब परिवार को साल भर में तीन मुफ्त रसोई गैंस सिलेंडर दिए जाएंगे।
- कर्नाटक राज्य के हर वार्ड में अटल आहार केंद्र खोले जाएंगे।
- दलित आदिवासी महिलाओं को 'ओनेक ओबावा सामाजिक न्याय निधि योजना' के अंतर्गत 5 साल के फिक्स्ड डिपॉजिट के लिए 10 हजार रुपए की राशि दी जाएगी।
- महिलाओं की सुरक्षा के लिए बेंगलुरु की "सभी सड़कों" में एआई चेहरे की पहचान सॉफ्टवेयर के साथ सीसीटीवी निगरानी कैमरे लगाए जाएंगे।
कांग्रेस के पांच गारंटी प्रोग्राम
- इससे पहले कांग्रेस ने जो चार अन्य गारटियों को ऐलान किया था
- सभी घरों को 200 यूनिट मुफ्त बिजली
- अन्न भाग्य योजना के तहत बीपीएल परिवार के प्रत्येक सदस्य को 10 किलो चावल मुफ्त
- गृहलक्ष्मी योजना के तहत प्रत्येक परिवार की महिला मुखिया (गृह लक्ष्मी) को 2,000 मासिक सहायता दी जाएगी।
- ग्रेजुएट युवाओं के लिए हर महीने 3,000 और डिप्लोमा धारकों के लिए 1,500 रुपये देने का ऐलान किया था जिसमें दोनों 18-25 आयु सीमा रखी गई है। ये सहायता दो साल के लिए दी जाएगी।
- सभी महिलाएं सार्वजनिक परिवहन बसों में मुफ्त यात्रा कर सकेंगी












Click it and Unblock the Notifications