Karnataka Election: डीके ने माफी मांगने की उठाई मांग, शाह बोले -पीएम को गाली देकर कांग्रेस जीत नहीं सकती

Karnataka Election: भाजपा नेता के 'सोनिया गांधी हैं चाइना एजेंट' वाले बयान पर डीके शिवकुमार ने मांग की है कि इसके लिए पीएम और कर्नाटक सीएम पूरे देश से माफी मांगे। वहीं अमित शाह ने खड़गे के बयान पर रिएक्‍शन दिया है।

dkshivkumaramitshah
केन्‍द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने जहां खड़गे के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि कांग्रेस प्रधानमंत्री जिनका सम्‍मान पूरी दुनिया में होता है उन्‍हें गाली देकर चुनाव जीत नहीं सकती है।

वहीं कांग्रेस कर्नाटक प्रमुख डीके शिवकुमार ने भाजपा नेता द्वारा सोनिया गांधी पर की गई टिप्‍पणी को पूरे मातृत्‍व का अपमान बताते हुए इसके लिए प्रधानमंत्री और कर्नाटक मुख्‍यमंत्री से पूरे देश से माफी मांगने की मांग की है।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कर्नाटक के नवलगुंड विधानसभा क्षेत्र में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि दुनिया पीएम मोदी की सराहना और सम्मान कर रही है। लेकिन कांग्रेस पार्टी के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे, सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी ने उनका अनादर किया। मल्लिकार्जुन खड़गे ने हमारे पीएम को 'जहरीला सांप' कहा। वे (कांग्रेस) नहीं जानते, वे उसे जितनी गालियां देंगे, वह उतना ही चमकेगा। प्रधानमंत्री को गाली देकर कांग्रेस नहीं जीत सकती।

गृह मंत्री अमित शाह ने कहा गरीब परिवार का कोई सदस्य ही गरीबों का दर्द समझ सकता है। कांग्रेस के शहजादा कभी गरीबों का दर्द नहीं समझ सकते। पीएफआई पर प्रतिबंध लगाकर भाजपा ने कर्नाटक के लोगों की सुरक्षा की है। कांग्रेस को जवाब देना चाहिए कि हमें पीएफआई पर प्रतिबंध क्यों नहीं लगाना चाहिए।

भाजपा नेता बीआर पाटिल यतनाल के बयान 'सोनिया गांधी हैं चाइना एजेंट' पर कर्नाटक कांग्रेस अध्यक्ष डीके शिवकुमार ने कहा
मैं देश के माननीय पीएम और इस राज्य के मुख्यमंत्री से माफी की मांग करता हूं और मैं नड्डा जी से अनुरोध करता हूं कि यदि आप महिलाओं और मातृत्व के लिए सम्मान रखते हैं तो उन्हें निष्कासित कर दें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+