Karnataka Election 2023: भाजपा आज जारी कर सकती है उम्मीदवारों की लिस्ट, क्या शेट्टार को दिया जाएगा टिकट
कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023 के लिए पूर्व मुख्यमंत्री और लिंगायत नेता जगदीश शेट्टार का नाम भाजपा की तीसरी लिस्ट में होगा या नहीं?

कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा अब अपने उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर चुकी है। भाजपा ने अब तक 212 उम्मीदवारों के नाम जारी किए हैं। अब जबकि कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन शुरू हो चुका है लेकिन भाजपा की 12 निर्वाचन क्षेत्रों के लिए उम्मीदवारों के नामों की सूची जारी करनी बाकी है!
इसलिए अहम मानी जारी रही भाजपा की तीसरी सूची
माना जा रहा है कि शुक्रवार को भाजपा की तीसरी लिस्ट जारी हो सकती है। हालांकि 221 उम्मीदवारों के नामों की लिस्ट जारी होने के बाद कई नेता टिकट ना मिलने के कारण नाराज होकर पार्टी को अलविदा कर चुके हैं ऐसे में ये भापजा की तीसरी और अंतिम उम्मीदवारों की सूची और अहम मानी जा रही है।
पूर्व सीए और लिंगायत नेता शे्टार को क्या पुलिस देगी टिकट
इन 12 निर्वाचन क्षेत्रों में हुबली-धारवाड़ (मध्य) है, जो वर्तमान में पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के लिंगायत नेता जगदीश शेट्टार के पास है। जिन्होंने टिकट ना मिलने का अंदेशाजताते हुए बगावती तेवर दिखाए थे वो ही पूर्व मुख्यमंत्री और लिंगायत नेता जगदीश शेट्टार अपनी मौजूदा सीट हुबली-धारवाड़ (मध्य) के लिए टिकट पाने की उम्मीद कर रहे हैं।
छह बार विधायक रहे शेट्टार के नाम पर सस्पेंस बरकरार
हुबली-धारवाड़ (मध्य) सीट से उम्मीदवार के नाम की पुष्टि के बिना गुरुवार को भी छह बार के विधायक शेट्टार की उम्मीदवारी को लेकर सस्पेंस बना हुआ है। भाजपा ने अब तक 212 उम्मीदवारों के नाम जारी किए हैं।
टिकट ना मिलने पर भाजपा में बगावत कर रहे नेता
बता दें चुनाव की घोषणा के बाद से ही भाजपा जो लगातार नेताओं की बगावत सामना कर रही है और पुराने चेहरों को छोड़ने और कांग्रेस के दलबदलुओं को समायोजित करने के लिए विरोध कर रही है। जिन नेताओं को टिकट नहीं दिया गया उनमें एमपी कुमारस्वामी, सीएम निंबनवार, मदल विरुपाक्षप्पा, सुकुमार शेट्टी, एन. लिंगन्ना, एसए रवींद्रनाथ और नेहरू ओलेकर के नाम शामिल थे।
येदियुरप्पा ने शेट्टार के टिकट को लेकर जानें क्या कहा था?
हालांकि भाजपा नेता बीएस येदियुरप्पा ने कहा कि शेट्टार को 99 प्रतिशत टिकट मिलना तय है जबकि भाजपा पहले कह चुकी है कि छह बार के विधायक शेट्टार को विधायक होने का दूसरा मौका नहीं मिलेगा। भाजपा की पहली सूची जारी होने के पहले भाजपा के उक्त ऐलाने से नाराज शेट्टार ने कहा कि यह फैसला उन्हें मंजूर नहीं है और वह चुनाव लड़ेंगे, चाहे जो हो जाए। इसके बाद दो लिस्ट में भी शेट्टार का नाम गायब था।
जानें कितने लोग कर चुके हैं नामांकन
बता दें कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023 के लिए गुरुवार को नामांकन शुरू हुआ। चुनाव आयोग (EC) के अनुसार, अब तक 27 भारतीय जनता पार्टी (BJP), 26 कांग्रेस, 12 जनता दल (S), 10 आम आदमी पार्टी (AAP) और बहुजन समाज पार्टी (BSP) के एक उम्मीदवार ने नामांकन दाखिल किया है। गैर मान्यता प्राप्त दलों से 100 नामांकन और 45 निर्दलीय भी प्राप्त हुए थे।












Click it and Unblock the Notifications