Karnataka: स्पीकर रमेश कुमार बोले- विधायक सुरक्षा के लिए मुझसे कहते, मुंबई क्यों भागे

नई दिल्ली। कर्नाटक में राजनीतिक संकट का मामला अब सुप्रीम कोर्ट के दरवाजे तक जा पहुंचा है। सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने कांग्रेस-जेडीएस के 10 बागी विधायकों को स्पीकर से मिलकर इस्तीफा सौंपने का निर्देश दिया था। याचिका में बागी विधायकों ने कर्नाटक विधानसभा स्पीकर पर उनके इस्तीफे को जानबूझकर स्वीकार ना करने का आरोप लगाया था। सीजेआई रंजन गोगोई, जस्टिस दीपक गुप्ता और जस्टिस अनिरूद्ध बोस की बेंच ने इस याचिका पर सुनवाई की। कर्नाटक के 14 विधायकों के इस्तीफे के बाद कांग्रेस-जेडीएस गठबंधन सरकार के लिए राजनीतिक संकट पैदा हो गया है।

karnataka

पढ़ें, पल-पल का अपडेट

LIVE Feed
Jul 11, 2019, 7:57 PM IST

स्पीकर ने कहा, उन्‍होंने कहा कि कुछ लोग उन्‍हें धमकी दे रहे थे और डर के कारण मुंबई गए। उन्‍हें मुझसे संपर्क करना चाहिए थ। मैं उन्‍हें सुरक्षा देता। केवल 3 कार्यदिवस बीते हैं हैं लेकिन उन्होंने ऐसा व्यवहार किया जैसे भूकंप आया हो।
Jul 11, 2019, 7:56 PM IST

रमेश कुमार ने कहा कि मैं पूरी रात इन इस्तीफों की जांच करूंगा और यह पता लगाऊंगा कि क्या ये वास्तविक हैं। सुप्रीम कोर्ट ने मुझसे फैसला लेने के लिए कहा है। मैंने सारी चीजों की विडियोग्राफी की है और मैं उसे सुप्रीम कोर्ट को भेजूंगा।
Jul 11, 2019, 7:47 PM IST

कर्नाटक विधानसभा स्पीकर रमेश ने सवाल किया कि क्या मुझसे मिलने के लिए विधायकों को सुप्रीम कोर्ट जाना चाहिए? मुझसे मिलने से विधायकों को किसने रोका? वो मुझसे मिलने की बजाय मुंबई में जाकर बैठ गए। अगर यहां कोई उन्हें खतरा था तो मुझे बताते मैं सुरक्षा मुहैया कराता।
Jul 11, 2019, 7:46 PM IST

केआर रमेश कुमार ने कहा कि ऐसे बातें की जा रही हैं जैसे मुझे बिजली की रफ्तार से काम करना चाहिए? लेकिन मुझे ऐसा किसके लिए करना चाहिए? ऐसा करने पर नियमों और सूबे की जनता का क्या होगा। मुझको सिर्फ अपने संविधान से प्रेम है। मैं संविधान के प्रति जवाबदेह हूं। नियमों के तहत इस्तीफों पर फैसला लूंगा।
Jul 11, 2019, 7:43 PM IST

भारत के पूर्व अटॉर्नी जनरल मुकुल रोहतगी की ओर से सुप्रीम कोर्ट में उठाए सवालों पर रमेश ने कहा कि मैं जल्दबाजी में काम नहीं करता हूं। मैं सिर्फ संविधान के तहत काम करता हूं. मैं सिर्फ संविधान के तहत ही काम करने के लिए बाध्य हूं. उन्होंने कहा कि मैं स्वैच्छिक इस्तीफा लेने के लिए बाध्य हूं। मैं स्वैच्छिक इस्तीफे के बारे में नहीं बोलूंगा।
Jul 11, 2019, 7:42 PM IST

विधायकों ने मुझको 6 जुलाई को इस्तीफा दिया। उस दिन मैं 1 बजे तक ऑफिस में रहा और इसके बाद चला गया था। विधायक 2:00 बजे इस्तीफा देने आए थे. वो मुझको आने की जानकारी भी पहले नहीं दी। विधायकों ने मुझको फोन तक नहीं किया।
Jul 11, 2019, 7:41 PM IST

केआर रमेश कुमार ने कहा, मेरी काम किसी को बचाना नहीं है। मैं पिछले 40 साल से सार्वजनिक जीवन में हूं। मैं जीवन को सम्मान के साथ जीने की कोशिश करता हूं। मैंने कुछ मीडिया रिपोर्टों को पढ़ा है, जिससे मैं आहत हुआ हूं।
Jul 11, 2019, 7:40 PM IST

कर्नाटक विधानसभा स्पीकर रमेश ने कहा कि मैं रविवार को अपना ऑफिस नहीं खोल सकता हूं। सोमवार को मैं छुट्टी पर था। जब मैं मंगलवार को विधानसभा आया तो पाया कि इस्तीफे में से 8 सही फॉर्मेट में नहीं थे।
Jul 11, 2019, 7:17 PM IST

बागी विधायकों से मुलाकात के बाद विधानसभा स्पीकर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा कि इस्तीफों को स्वीकारने में मेरी ओर से देर किए जाने की बात गलत है। मैंने किसी भी प्रक्रिया में कोई देरी नहीं की।
Jul 11, 2019, 6:28 PM IST

कर्नाटक विधानसभा स्पीकर केआर रमेश कुमार सात बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस कर विधायकों के इस्तीफों पर जानकारी देंगे।
Jul 11, 2019, 6:25 PM IST

कांग्रेस विधायक बैराथी बस्वाराज कड़ी सुरक्षा के बीच भागते हुए स्पीकर के पास पहुंचे।
Jul 11, 2019, 6:15 PM IST

बागी विधायक विधानसभा स्पीकर से मिलने पहुंच गए हैं विधानसभा में सुरक्षा के जबरदस्त इंतजाम किए गए हैं।
Jul 11, 2019, 6:12 PM IST

कांग्रेस ने अपने सभी विधायकों को व्हिप जारी किया है। इसमें विधायकों से कहा गया है कि विधानसभा में वोट डाले जाते है, तो पार्टी के पक्ष में वोट करें। पार्टी के पक्ष में वोट नहीं करने पर दलबदल कानून के तहत कार्रवाई की जाएगी।
Jul 11, 2019, 5:56 PM IST

बेंगलुरू पहुंचे कांग्रेस-जेडीएस के बागी विधायक कुछ ही देर में विधानसभा स्पीकर से मुलाकात करेंगे।
Jul 11, 2019, 5:54 PM IST

कांग्रेस-जेडीएस के बागी विधायक मुंबई से बेंगलुरू पहुंच गए हैं। दो फ्लाइट में सवार होकर ये विधायक बेंगलुरु पहुचे हैं।
Jul 11, 2019, 5:52 PM IST

गुलाम नबी आजाद ने कहा है कि यह मामला विधानसभा के क्षेत्राधिकार में आता है और इस पर आखिरी फैसला लेने का अधिकार विधानसभा अध्यक्ष को है।
Jul 11, 2019, 5:48 PM IST

जेडीएस ने अपने तीन बागी विधायकों, नारायण गौड़ा, गोपाल और विश्वनाथ को अयोग्य घोषित करने की मांग करते हुए याचिका दाखिल की है।
Jul 11, 2019, 3:43 PM IST

शाम 6 बजे बागी विधायक विधानसभा स्पीकर से मुलाकात करेंगे, मुंबई से बेंगलुरु के लिए रवाना
Jul 11, 2019, 2:22 PM IST

अब विधानसभा स्पीकर भी पहुंचे सुप्रीम कोर्ट, इस्तीफे पर विचार के लिए मांगा और वक्त, इस मामले में सुप्रीम कोर्ट अब कल सुनवाई करेगा
Jul 11, 2019, 1:35 PM IST

बागी विधायक सोमशेखर- राहुल गांधी के सम्मान के लिए इस सरकार को हमारा समर्थन है। लेकिन गठबंधन सरकार अपने वादों को पूरा नहीं कर सकी, हमने अचानक ये फसला नहीं लिया, हमने पहले भी इसके बारे में बताया किया था, लेकिन उन्होंने इसकी कोई परवाह नहीं की।
Jul 11, 2019, 12:40 PM IST

बीएस येदुरप्पा भी इस वक्त भी कुछ विधायकों के साथ बैठक कर रहे हैं, हर किसी की नजरें शाम को स्पीकर से विधायकों की होने वाली मुलाकात पर टिकीं
Jul 11, 2019, 11:57 AM IST

डीके शिवकुमार- हमें भरोसा है कि विधायक हमारे साथ रहेंगे। मुझे उम्मीद है कि वे वापस आ जाएंगे और अपना इस्तीफा वापस ले लेंगे
Jul 11, 2019, 11:53 AM IST

सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि विधानसभा स्पीकर अध्यक्ष को बाकी बचे वक्त में फैसला लेना है। डीजीपी को विधायकों को सुरक्षा मुहैया कराने का दिया निर्देश
Jul 11, 2019, 11:11 AM IST

सुप्रीम कोर्ट ने आज शाम 6 बजे कर्नाटक विधानसभा अध्यक्ष से मिलकर इस्तीफा सौंपने को कहा। विधायकों को दी जाएगी सुरक्षा
Jul 11, 2019, 10:58 AM IST

मुंबई में होटल द्वारा बुकिंग रद्द किए जाने पर बोले डीके शिवकुमार- मुझे अपने अधिकारों की रक्षा के लिए कानूनी मदद लेनी होगी, मैंने इसके लिए वकीलों की मदद मांगी है
Jul 11, 2019, 10:49 AM IST

कांग्रेस के दो और विधायक दे सकते हैं इस्तीफा, अंजलि निंबालकर, सौम्या रेड्डी दे सकते हैं इस्तीफा
Jul 11, 2019, 10:46 AM IST

कर्नाटक और गोवा में सियासी संकट पर हंगामा, संसद परिसर में गांधी मूर्ति के सामने प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस सांसद, सोनिया गांधी और राहुल भी शामिल
Jul 11, 2019, 9:34 AM IST

सीएम एचडी कुमारस्वामी कांग्रेस नेताओं से करेंगे मुलाकात, कांग्रेस की ओर से सिद्धारमैया, केसी वेणुगोपाल,गुलाम नबी आजाद भी बैठक में होंगे शामिल
Jul 11, 2019, 9:33 AM IST

कांग्रेस के नेता विधानसभा स्पीकर से करेंगे मुलाकात, बागी विधायकों के इस्तीफे के मुद्दे पर हो सकती है चर्चा
Jul 11, 2019, 8:45 AM IST

विधानसभा स्पीकर ने दो विधायकों के. सुधाकर और एमटीबी नागराज के इस्तीफे पर कहा कि दूसरे विधायकों की तरह प्रक्रिया अपना काम करेगी। सभी प्रक्रियाओं का ध्यान रखते हुए इस्तीफों पर फैसला होगा।
READ MORE

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+