सत्ता से बाहर होने के बाद राजनीति से संन्यास लेंगे कुमारस्वामी, कहा-गलती से बन गया CM
नई दिल्ली। कर्नाटक में कांग्रेस-जेडीए की सरकार गिरने के बाद अब पूर्व मुख्यमंत्री कुमारस्वामी राजनीति छोड़ने की तैयारी कर रहे हैं। सत्ता से बाहर होने के बाद एच डी कुमारस्वामी ने कहा है कि वह राजनीति छोड़ सकते हैं।उन्होंने कहा कि वो संयोगवश राजनीति में आ गए थे। संयोगवश ही वो मुख्यमंत्री भी बने थे, लेकिन अब वो राजनीति में अब और नहीं रहना चाहते हैं।
Ex-K'taka CM HD Kumaraswamy: I'm thinking of going away from politics. I came to politics accidentally. I became CM accidentally. God gave me opportunity to become CM twice. I wasn't there to satisfy anyone. In 14 months I did good work towards state's development. I'm satisfied. pic.twitter.com/INraWOhRwa
— ANI (@ANI) August 3, 2019
गौरतलब है कि कर्नाटक सरकार के कांग्रेस और जेडीएस के कई विधायकों के इस्तीफे के बाद कुमारस्वामी की सरकार अल्पमत में आ गई थी। कर्नाटक का ये पॉलिटिकल ड्रामा कई दिनों तक चला, लेकिन आकिरकार विधानसभा में जेडीएस-कांग्रेस की सकार विश्वासमत हासिल नहीं कर पाई और कुमारस्वामी की सरकार गिर गई।
पढ़ें- LoC पर भारतीय सेना की बड़ी कार्रवाई, पाकिस्तानी BAT के 7 घुसपैठिए को किया ढेर